Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

निक की बाहों में हाथ डाले कजिन की शादी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुई वायरल

एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। दोबारा से प्रियंका को निक की बाहों मे हाथ डालें एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।

निक की बाहों में हाथ डाले कजिन की शादी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुई वायरल
X

एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। दोबारा से प्रियंका को निक की बाहों मे हाथ डालें एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। निक और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, प्रियंका और निक एक शादी में शरीक होने जा रहे थे। शादी निक के कजिन भाई की थी। तस्वीरों में प्रियंका ने गोल्ड कलर का टॉप पहन रखा है। यह पहली बार नही है जब प्रियंका और निक को एक साथ देखा गया हो। पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

निक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और प्रियंका की फोटोज को शेयर की है। आपको बता दें कि प्रियंका और निक के बीच अफेयर की खबरें काफी समय से चल रही हैं। प्रियंका 35 साल की हैं और निक मात्र 25 साल के हैं। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story