Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका के पति निक जोनस अस्पताल में एडमिट, शूटिंग करते वक्त हुए थे घायल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की है। पॉपुलैरिटी में निक पत्नी प्रियंका से जरा भी पीछे नहीं है। खबर आयी है कि निक जोनस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas hospitalised after suffering injury during shooting
X

 बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका के पति निक जोनस अस्पताल में एडमिट

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने पॉप सिंगर निक जोनस(Nick Jonas) से शादी की है। पॉपुलैरिटी में निक पत्नी प्रियंका से जरा भी पीछे नहीं है। निक फैंस के दिलों पर राज करते हैं। निक के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भारत में भी निक जोनस को लोग काफी पसंद करते हैं। भारत में निक के गाने की बहुत धूम है। भारत में फैंस निक को जीजा जी बुलाते हैं क्योंकि वह देश की बेटी प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। ऐसे में अब निक के घायल होने की खबर सामने आई है। एक खबर के मुताबिक गायक-गीतकार और अभिनेता निक जोनस को अपने नए शो के सेट पर चोट लग गई है। निक को चोट लगने के बाद 15 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनको कितनी और कहां चोट लगी है।

सिंगर निक जोनस अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें शनिवार देर रात एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक अभी भी फैंस को जानकारी का इंतजार है। जिसके कुछ समय बाद, निक जोनस घर वापस आ गए क्योंकि वह द वॉयस के मंडे नाइट एपिसोड में नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में निक जोनस ने अपना स्टूडियो एलबम 'स्पेसमैन' रिलीज किया है। वह बतौर एक्टर जुमांजी: वेलकम टू द जंगल, मिडवे और कैओस वॉकिंग में दिखाई दिए थे। आने वाली 23 को निक 2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स को होस्ट भी करेंगें।

प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। दोनो ने एक- दूसरे के रिवाजों के मुताबिक दो तरीको से शादी की थी। दोनों ने उदयपुर में पहले हिंदू और बाद ईसाई धर्म के हिसाब से बहुत ही ग्रैंड तरीके से शादी की थी। प्रियंका की शादी उस वक्त काफी चर्चा में थी। अब भी दोनों की शादी की फोटोज फैंस के बीच छाई रहती हैं।

और पढ़ें
Next Story