भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के नाम भी नहीं जानती प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने सभी सवालों के जवाब में सिर्फ ''अरे बाबा'' कहा।
X
मुंबई. देश के किसी भी छोटे बच्चे से अगर भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के नाम पूछे जाएं तो वह तुरंत बता देगा, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भारत के तीन प्रधानमंत्रियों तक के भी नाम नहीं पता। हाल ही में एक चैट शो 'कॉफी विद करण' का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें प्रियंका से भारत के प्रधानमंत्रियों के नाम से लेकर कुछ सामान्य ज्ञान (जनरल नॉलेज) के प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन प्रियंका ने सभी सवालों के जवाब में सिर्फ 'अरे बाबा' कहा।
करण के शो पर आने वाली प्रियंका से उनके प्यार, ब्रेकअप और जिंदगी में आए पुरुषों के बारे में सवाल किए गए। लेकिन शो में एक नया ट्विस्ट तब आया जब उनसे पांच सवाल जवाब वाला राउंड एक साथ जोड़कर किया गया। करण ने प्रियंका से पूछा कि तीन मुगल बादशाहों के नाम बताओ। इसपर प्रियंका का जवाब था अरे बाबा। इसके बाद पूछा गया तीन मराठा सेनानियों के नाम बताओ और इसके जवाब में एक्ट्रेस हंसने लगी। आखिरी सवाल पूछा गया कि भारत के तीन प्रधानमंत्री के नाम बताओ जिसका जवाब भी हंसी था।From talks of marriage to shots of Koffee, @priyankachopra will be on the couch getting 'personal' with @karanjohar! #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/YBJVVtN7ks
— Star World (@StarWorldIndia) January 15, 2017
आपको बता दें इससे पहले एक शो के दौरान आलिया भट्ट से भी जनरल नॉलेज के कुछ किए गए थे, जिसमें से प्रियंका ने एक भी सवाल के जवाब नहीं दिए थे। इसी के साथ हम उम्मीद करते हैं कि प्रियंका का हाल आलिया भट्ट की तरह ना हो जाए। जैसे ही करण ने प्रियंका की तुलना आलिया से की तो प्रियंका ने कहा, लोगों का जो मन करता है वो लिख सकते हैं, लेकिन सभी को उस दिन पता चल जाएगा जब मेरे हाथ में अंगूठी होगी। मेरा मानना है कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती आप सिंगल हैं।
आपको बता दें, प्रियंका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और नए साल को मनाने के लिए भारत आई हुई थीं। उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच इस साल रिलीज होगी। जिसमें ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रान जैसे एक्टर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले प्रियंका क्वांटिको के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच करके कुछ देर बाद छुट्टी दे दी थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story