Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हुई पोस्टपोन, वापस अमेरिका लौटी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई आई थी। शादी की सब तैयारियां भी हो चुकी थी लेकिन एन वक्त पर सिद्धार्थ की शादी को रोकना पड़ा और अब परिवार वाले किसी दुसरे शुभ महूरत को खोज रहे हैं। जानिए क्यों हुआ ऐसा ...

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हुई पोस्टपोन, वापस अमेरिका लौटी प्रियंका
X

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई आई थी। शादी की सब तैयारियां भी हो चुकी थी लेकिन एन वक्त पर सिद्धार्थ की शादी को रोकना पड़ा और अब परिवार वाले किसी दुसरे शुभ महूरत को खोज रहे हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी प्रेमिका इशिता कुमार को डेट कर रहे थे और अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाने को तैयार थे। दोनों के परिवार वालों की तरफ से एक रोका सेरमनी भी हो चुकी थी जिसमें दोनों परिवारों के मेहमान शामिल हुए थे।


सिद्धार्थ और इशिता की शादी को रोकने के पीछे की असल वजह इशिता की सर्जरी को बताया जा रहा है। दरअसल शादी से कुछ दिन पहले इशिता को एक आपातकालीन सर्जरी से गुजरना पड़ा था। इशिता को अपनी सर्जरी से उबरने के लिए कुछ वक्त चाहिए ऐसे में शादी की वजह से उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इशिता के स्वास्थ्य को देखते हुए शादी को कुछ दिन के लिए टाल दिया है। दोनों परिवार वाले अब किसी दुसरे शुभ महूरत की तलाश में हैं।


सिद्धार्थ और इशिता की शादी इसी हफ्ते के अंत में होने वाली थी। प्रियंका चोपड़ा को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था लेकिन सोमवार को वोट डालने के बाद प्रियंका को देर शाम मुंबई से बाहर जाते देखा गया। आपको बता दे कि फरवरी में सिद्धार्थ और इशिता की सगाई हुई थी जिसमें प्रियंका और उनके पति निक जोनास भी शामिल हुए थे। सिद्धार्थ चोपड़ा जो पुणे में एक पब के मालिक हैं और प्रियंका से छह साल छोटे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story