Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह से निकाली गई थी कई फिल्मों से बाहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। हाल ही में प्रियंका ने फोर्ब्स इंडिया की टॉप 10 इंडियन सेलिब्रेटी की लिस्ट में सातवें स्थान पर कब्जा जमाया था।

प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह से निकाली गई थी कई फिल्मों से बाहर
X

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आई थी।

पेंगुइन एनुअल लेक्चर इवेंट 'ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग, चेजिंग ए ड्रीम' में पहुंची प्रियंका ने अपने करियर, कामयाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्ट्रगल से जुड़ी कई बातें शेयर की।

वर्क प्लेस पर होता है महिलाओं का शोषण-

प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं का वर्क प्लेस पर होने वाले शोषण पर खुलकर बात की। प्रियंका ने अपनी राय रखते हुए कहा कि ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हर तरह के प्रफेशन में महिलाएं इस तरह की परेशानियों का सामना करती हैं।

सारी दुनिया की महि‍लाएं अपनी इंडस्ट्री में पावरफुल आदमी द्वारा शारिरिक, मानसिक और वर्बल शोषण का शि‍कार होती हैं।

एक्टर्स की प्रेमिकाओं की वजह से निकाला गया-

प्रियंका ने अपने साथ बॉलीवुड में हुए शोषण पर खुलकर बात की। प्रियंका ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कई बार उन्हें एक्टर्स और डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड के चलते फिल्मों से बाहर कर दिया गया और उन फिल्मों में उनकी प्रेमिकाओं को रोल दे दिए गए।

यह भी पढ़ेंः यौन उत्पीड़न का नाममात्र का आंदोलन है: प्रियंका चोपड़ा

अपनी फीस पर दिया जवाब-

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की फीस को लेकर एक विवाद उठा था। इस विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि क्या कभी किसी मेल एक्टर से ये पूछा जाता है कि उनके चेक में कितने जीरों लगते हैं।

प्रियंका ने आगे कहा जो फीस मुझे मिल रही है वह मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा हैं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा संघर्ष किया है।

फोर्ब्स की लिस्ट में हुई शामिल-

आपको बता दें कि अभी हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने भारत के टॉप 100 सेलिब्रेटियों की लिस्ट जारी की थी। फोर्ब्स की इस लिस्ट में प्रियंका सिर्फ एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story