Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मेगन मार्कल की शादी में 600 अतिथियों को न्योता, प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करेंगी

प्रिंस हैरी और ऐक्‍ट्रेस मेगन मार्कल की शादी में इंग्‍ल‍िश पॉप गर्ल ग्रुप यानी स्पाइस गर्ल्स समूह की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी।

मेगन मार्कल की शादी में 600 अतिथियों को न्योता, प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करेंगी
X

प्रिंस हैरी और ऐक्‍ट्रेस मेगन मार्कल की शादी में इंग्‍ल‍िश पॉप गर्ल ग्रुप यानी स्पाइस गर्ल्स समूह की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी। इस शाही शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करेंगी।

एक वेबसाइट के मुताबिक, सेंट जॉर्ज चेपल में 19 मई को होने वाली इस रॉयल शादी में स्पाइस गर्ल्स परफॉर्म नहीं करेंगी। सूत्रों ने बताया, 'इन सभी को निजी तौर पर शादी में आमंत्रित किया गया है लेकिन ऐसी कोई योजना नहीं है कि वह शादी में परफॉर्म करेंगी।

यह भी पढ़ें- एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर से कड़ी टक्कर को तैयार डेडपूल 2, रणवीर सिंह की आजाव में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

हां, शादी है तो यह कोई नहीं जानता कि इसमें अचानक से क्‍या हो जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के लिए करीब 600 गेस्‍ट को ऑफिसियल इनविटेशन भेजा गया है। शादी में मार्कल के 'सूट्स' के सह-कलाकार पैट्रिक जे अबाम भी मौजूद रहेंगे।

बता दें, हॉलिवुड ऐक्ट्रेस मेगन और प्रियंका काफी अच्छी दोस्त हैं। मेगन की शादी को लेकर प्र‍ियंका काफी खुश हैं। बीते दिनों जब उनसे पूछा गया था कि क्‍या उन्होंने इस खास दिन के लिए अपने कपड़ों का सिलेक्शन कर लिया है तो प्र‍ियंका ने कहा था कि वह इसी काम में लगी हुई हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story