Video: विदेश में चलती गाड़ी से गिरीं प्रियंका चोपड़ा, एक लड़के ने की बचाने की कोशिश
वीडियो में प्रियंका एक चलती गाड़ी के खुले गेट से लटकती हुई दिख रही हैं।

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चलती गाड़ी में से सड़क पर गिर गई हैं। इस वीडियो में प्रियंका के साथ एक लड़का भी है उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है।
दरअसल प्रियंका अपनी सुपरहिट टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। इसी सीरिज का ये हैरान कर देने वाला वीडियो है जिसमें देसी गर्ल को गिरते दिखाया जा रहा है।
शूटिंग सेट से प्रियंका अपने को-स्टार के साथ मस्ती कर दिख रही हैं। जिसमें उनके को-स्टार रोशेल टॉवे उनके चलती गाड़ी में मस्ती कर रहे हैं और अचानक प्रियंका इस गाड़ी से गिर गईं। प्रियंका कुछ नहीं हुआ है क्योंकि यह गाड़ी नहीं बल्कि सिर्फ इसके पीछे लगी स्क्रीन चल रही थी।
Who’s ready for the weekend? We know @priyankachopra and @russelltovey are! 😃😃 pic.twitter.com/2wDmQR0qHc
— Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) November 17, 2017
दरअसल यह मस्तीभरा वीडियो प्रियंका चोपड़ा की टीम ने शेयर किया है, जिसमें वह अपने को-स्टार रोशेल के साथ नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में प्रियंका एक चलती गाड़ी के खुले गेट से लटकती हुई दिख रही हैं और उनके को-स्टार उनसे फाइट कर रहे हैं।
इसी बीच बचने की कोशिश करती प्रियंका हाथ-पैर मारती हैं आखिर में गाड़ी से गिर जाती हैं, लेकिन इस मजेदार वीडियो में प्रियंका चलती नहीं बल्कि रुकी हुई गाड़ी से नीचे गिरती हैं और उनके पीछे की स्क्रीन पर सीन चल रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App