Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रिंस हैरी मेगन मार्कल की शादी: शाही शादी में छाई ये भारतीय महिला, फोटो हुई वायरल

विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी में आज आमंत्रित विशेष मेहमानों में चार भारतीय खूबसूरत महिलाएं सिल्क और ऑर्गैंजा की साड़ियों में नजर आयीं।

प्रिंस हैरी मेगन मार्कल की शादी: शाही शादी में छाई ये भारतीय महिला, फोटो हुई वायरल
X
विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी में आज आमंत्रित विशेष मेहमानों में चार भारतीय खूबसूरत महिलाएं सिल्क और ऑर्गैंजा की साड़ियों में नजर आयीं। इन साड़ियों को भारतीय कंपनी रॉ मैंगो ने बनाया है।
मैना महिला फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी तीन अन्य सहयोगियों के साथ मुंबई से ब्रिटेन पहुंचीं। सुहानी जलोटा के समूह ने शाही शादी के इस भव्य आयोजन के लिये अपने परिधान के तौर पर पेस्टल रंग की चमकीली बनारसी और चंदेरी साड़ियां चुनीं।
सस्ती दर पर सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली और मुंबई की झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में इन्हें वितरित करने वाली उनकी महिला सशक्तिकरण धर्मार्थ संस्था ब्रिटेन के बाहर की एकमात्र ऐसा संस्था है। जिसे शाही दंपति ने आमंत्रित अतिथि के तौर पर चुना है।
महिला फाउंडेशन ने नवदंपति को गिफ्ट के रूप में हाथ से बनी मैना पक्षी की एक पेंटिंग है और उस पर सभी महिलाओं की ओर से मेगन मार्कल के लिये संदेश लिखा है। सुहानी ने बताया कि संदेश कैलिग्राफी में लिखा है क्योंकि मार्कल खुद एक कैलिग्राफी कलाकार हैं।
शाही दंपति विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में एक विवाह समारोह में आज परिणय सूत्र में बंध गए। जिसके बाद उन दोनों ने औपचारिक रूप से अपने पद ग्रहण किए।
बता दें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की शाही विवाह की परंपरा के अनुरूप अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मार्कल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस की उपाधि प्रदान की ।
प्रिंस हैरी ब्रिटिश सिंहासन क्रम में छठे क्रम में हैं। ड्यूकडम ब्रिटिश राजशाही में सबसे उच्चा पद माना जाता है और इसकी व्युत्पत्ति लैटिन शब्द ड्यूक्स से हुई है। जिसका अर्थ होता है 'नेता' ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story