वीडियो: देखिए प्रभु देवा की डांसिंग स्किल के पीछे है किसका हाथ
प्रभु देवा के साथ भी उनके पिता ने कुछ डांस स्टेप्स किए।

X
haribhoomi.comCreated On: 27 Sep 2016 12:00 AM GMT
मुंबई. फिल्म अभिनेता व निर्देशक प्रभु देवा अपने डांस और शानदार कोरियाग्राफी के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दुनियाभर में फैन्स प्रभु देवा के डांस के मुरीद हैं। लेकिन डांस बेस्ड रिअलिटी टीवी शो 'डांस प्लस' के सेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे आप हैरान रह जाएंगे।हाल में प्रभु देवा अपनी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' के प्रमोशन के सिलसिले में डांस शो पर पहुंचे। यहां उनके पिता मुगुर सुंदर भी मौजूद थे। जब उनके पिता मुगुर ने स्टेज पर डांस करना शुरू किया तो दर्शकों के साथ खुद प्रभु देवा हैरान रह गए। बाद में प्रभु देवा के साथ भी उनके पिता ने कुछ डांस स्टेप्स किए।
प्रमोशन के दौरान सोनू सूद और प्रभु देवा के पिता मुगुर सुंदर और मां भी शो के सेट पर पहुंचे। यहां जब दोनों को साथ में डांस करने के लिए कहा गया तो प्रभु के पिता ने यह कहते हुए डांस करने से इन्कार कर दिया कि 'मैं प्रभु के साथ डांस नहीं कर पाऊंगा।' उन्होंने कहा 'इसके साथ नहीं होगा। मैं सोलो करूंगा।'nइसके बाद जब पिता मुगुर ने डांस करना शुरू किया तो दर्शकों के साथ खुद प्रभु देवा यह देख अभिभूत थे। बाद में प्रभु देवा के साथ भी उनके पिता ने कुछ डांस स्टेप्स किए। मगर शो के दौरान जज से लेकर प्रतिभागियों तक में उत्साह देखने लायक था। इस फिल्म में सोनू सूद, तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता, प्रभु देवा नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सोनू सूद ने किया है जबकि निर्देशन प्रभु देवा का है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story