Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Kriti Sanon की आंखों में दिखी मां सीता की पीड़ा, इंप्रेस हुए फैंस

Adipurush New Motion Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने फिल्म से कृति का एक मोशन पोस्ट शेयर किया है। इसमें कृति सेनन सीता के अवतार में नजर आ रही हैं।

adipurush new motion poster of actress kriti sanon as janki released with ram siya ram audio
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन।

Kriti Sanon Motion Poster From Adipurush: प्रभास और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदिपुरुष सिनेमाघरों में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स भी दर्शकों की उत्सुकता को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज सीता नवमी के मौके पर एक बार फिर नया मोशन पोस्ट (Adipurush New Motion Poster) रिलीज किया गया है। इसमें पहली बार सीता का रोल निभा रही कृति सेनन की झलक देखने को मिली है। पोस्टर के साथ ही, राम सिया राम की धुन भी सुनने को मिल रही है, जिसे सुनने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है।

कृति की आंखों में छलका मां जानकी का दर्द

एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी आदिपुरुष से अपना नया मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में कृति ने लिखा कि अमर है नाम, जय सिया राम। पोस्टर में कृति सेनन की आंखों में इंतजार करने का दर्द दिखाई दिया। इतना ही नहीं, मां सीता बनी कृति की आखों से आंसू भी गिरते नजर आते हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदुर। जानकी के अवतार में कृति सेनन की सादगी को भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में दिखेगा कुछ ऐसा

आदिपुरुष में कृति सेनन जानकी की भूमिका अदा कर रही हैं, जो राघव (प्रभास) की पत्नी के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। बता दें कि राम सिया राम की धुन राम के प्रति सीता के अटूट प्रेम को दर्शा रही है। फिल्म निश्चित तौर पर लोगों को अध्यात्मिकता और भक्ति की दुनिया में ले जाएगी।

Also Read: आदिपुरुष के नए टीजर में लगे 'जय श्री राम' के नारे, राम बन फिर छाए प्रभास

प्रशंसक कर रहे कृति की तारीफ

कृति के मां सीता के ऑडियो मोशन पोस्टर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कृति ने मां सीता की एक्टिंग करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। दूसरे ने लिखा कि कृति हम जानते हैं कि आप मां सीता के रोल के साथ न्याय करेंगी। वहीं, कई फैंस एक्ट्रेस को उनकी फिल्म के लिए गुड लक भी विश कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इस पर रामायण के किरदारों को गलत संदर्भ में दिखाने के आरोप लगाए गए थे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में भी कई बार बदलाव किया है। फिल्म को पहले 12 जनवरी को रिलीज किया जाना था। बाद में डॉयरेक्टर ओम राउत ने इसकी रिलीज डेट को बदल दिया। अब 16 जून 2023 को आदिपुरुष फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें
Sahil

Sahil

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। जर्नलिज्म मेरे लिए करियर के साथ ही एक अनूठा जुनून भी है। मैं बीते दो साल से अलग वेबसाइट्स के साथ काम कर चुका हूं। फिलहाल एक साल के करीब समय से हरिभूमि में बतौर सब एडिटर काम कर रहा हूं। पढ़ना, लिखना और नई जानकारियां जुटाना मेरे लिए एक सुखद यात्रा के समान है।


Next Story