Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे बाहुबली और देवसेना!

प्रभास और अनुष्का काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे बाहुबली और देवसेना!
X

बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशन के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब है। दोनों के लिंकअप की खबरें काफी वक्त से आ रही है। कहा जाता है कि प्रभास औऱ अनुष्का काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेकिन हाल ही में प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने औऱ अनुष्का के रिश्तों पर बात की है। अभी कुछ वक्त पहले ही खबर आई है कि ये दोनों दिसंबर में सगाई करने जा रहे हैं। वहीं अब इन दोनों के बीच क्या है ये अबतक साफ नहीं हो पाया है। पभास ने एक इंटरव्यू में कहा कि, वो इन अफवाहों को सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं।
Related image
वो नहीं जानते कि ये खबरें कहां से आती हैं। इन खबरों से अनुष्का भी परेशान होती होगी, लेकिन अब दोनों ने इन खबरों पर रिएक्शन देना बंद कर दिया है।
प्रभास ने इस दौरान अपने और अनुष्का के रिश्तों को लेकर कहा कि, हम लोग पिछले 9 सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं। हम फैमिली फ्रेंड्स हैं और पिछले काफी सालों से एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन जब ऐसी खबरें आती हैं तो मैं वाकई सोच में पड़ जाता हूं कि क्या सही में हमारे बीच कुछ है।
Image result for prabhas anushka
लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। इसके साथ ही प्रभास ने बताया कि इस तरह की बातें अब इंड्स्ट्री में आम हो गई हैं। अगर आप किसी को स्टार के साथ काम करते हो तो आपका नाम उससे जोड़ दिया जाता है।
खैर अब प्रभास की बातें तो कुछ और ही कह रही हैं। इसका मतलब साफ हो चला है कि बाहुबली अपनी देवसेना को फिलहाल प्रभास साहो में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर उनके साथ हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story