स्टेज शो के दौरान फटा CID के दया का पजामा, हैरान रह गए लोग
दया ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा था और वो वंदे मातरम पर डांस कर रहे थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 July 2017 2:33 PM GMT Last Updated On: 16 July 2017 2:33 PM GMT
सीआईडी का एक बहुत लोकप्रिय डायलॉग है 'दया पता लगाओ'। दयानंद शेट्टी को अब ये बात पता लगानी होगा की स्टेज शो के दौरान उनका पजामा कैसे फट गया।
दरअसल दया जी गोल्डन अवॉर्ड्स में डांस कर रहे थे। दया ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा था और वो वंदे मातरम पर डांस कर रहे थे। तभी परफॉर्मेंस शुरू करते ही उनका पजामा फट गया।
इसे भी पढ़ें:इंडस्ट्री में धूम मचाएगी सारा अली खान: करीना
घटना के बाद दया ने बताया कि शो के एक दिन पहले हम अपनी फीटिंग्स के लिए आए थे। लेकिन शो वाले दिन जब हमने कपड़े पहने तो वो कहीं से टाइट थे, तो कहीं से ढ़ीले।लेकिन उस दिन कुछ किया नहीं जा सकता था इसलिए मैंने वही पजामा पहन लिया। जैसे ही मैंने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की, पायजामा फट गया। लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था, इसलिए मैंने अपना एक्ट जारी रखा।
गौरतलब है कि इस घटना के बावजूद दया ने अपनी पूरी परफॉर्मेंस दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story