Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मैं पद्मश्री सम्मान को स्वीकार करता हूं : एक्टर मनोज बाजपेयी

112 लोगों की सूची में 94 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सरकार का धन्यवाद किया है।

मैं पद्मश्री सम्मान को स्वीकार करता हूं : एक्टर मनोज बाजपेयी
X
112 लोगों की सूची में 94 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार (Padma Award) दिया गया है। पद्मश्री पुरस्कारों (Padma Shri Award) की लिस्ट में फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी (Actor Manoj Bajpaee) ने सरकार का धन्यवाद किया है।
एएनआई के मुताबिक, पद्मश्री अवॉर्ड विजेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि मुझे इस तरह का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलने का सम्मान है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने फिल्मों को बनाने के लिए हमारे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने आगे कहा कि यह केवल मनोज वाजपेयी के लिए सम्मान की बात नहीं है, बल्कि उस विश्वास और विश्वास की यात्रा के लिए जिसके साथ मैंने अपने लक्ष्य की ओर काम किया।
बीते शुक्रवार शाम केंद्र सरकार ने 112 लोगों को अवॉर्ड देने का फैसला किया था। पद्म विभूषण और पद्म श्री ऐसे लोगों को दिया जाता है जो कि कला, समाजसेवा, राजनीति, विज्ञान और तकनीक, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल और प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट काम और योगदान दिया करते हैं।
बता दें कि इस बार 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाते हैं। इस साल समिति को 49 हजार 992 लोगों के नाम दिए गए थे। जिसमें से सिर्फ 112 लोगों को यह अवॉर्ड दिए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली लोगों को हर साल पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story