Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ऑस्कर अवार्ड 2018: ‘ए फैनटास्टिक वूमन'' विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म- ''कोको'' बनी बेस्ट एनिमेटेड फिल्म

ऑस्कर में चिली की ‘ए फैनटास्टिक वूमन'' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है।

ऑस्कर अवार्ड 2018: ‘ए फैनटास्टिक वूमन विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म- कोको बनी बेस्ट एनिमेटेड फिल्म
X

ऑस्कर में चिली की ‘ए फैनटास्टिक वूमन' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। निर्देशक सेबस्टन लेलिओ ने फिल्म की मुख्य अदाकरा, ट्रांसजेंडर स्टार डेनिएला वेगा के साथ पुरस्कार स्वीकार किया और उनकी बेहतरीन अदाकारी की सराहना भी की। इसके अलावा बेस्ट एनिमेटेड फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए 'कोको' को चुना गया है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए लेलिओ ने अपने दोस्तों और कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं इसे आप सब के साथ साझा करता हूं। ‘ए फैनटास्टिक वूमन' ने इस श्रेणी में ‘द इंस्लट' (लेबनान), ‘लवलेस' (रूस), ‘ऑन बॉडी एंड सोल' (हंगरी) और ‘द स्कवायर' (स्वीडन) को मात दी है।

वहीं ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' के लिए सैम रॉकवेल को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार पुरस्कार और अदाकारा एलीसन जैनी को ‘आई, टोन्या' के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार पुरस्कार के लिए चुना गया।

‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' के लिए फ्रांसिस मैकडोरमैंड को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवार्ड। गेरी ओल्डमैन को ‘डार्केस्ट ऑवर' में विंस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर। गिलियेरमो देल तोरो को ‘द शेप ऑफ वाटर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story