Bigg Boss 10: ओमजी बने राजा, मनवीर राजकुमार
इस बार बिग बॉस में एंटरटेंमेंट का हेवी डोज मिलने वाला है।
X
मुंबई. कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 10' जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे रोमांचक होता जा रहा है। नॉमिनेशन के बाद घर का माहौल और भी गरमा गया है। बिग बॉस ने इस खेल को और भी रोमांचक बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स को लग्जरी बजट टास्क दिया है। इस टास्क का नाम है 'राजा और रंक'।
टास्क के अनुसार सिलेब्स इसमें रंक का रोल निभाएंगे और और इंडियावाले राजा के परिवार की भूमिका में नजर आएंगे। स्वामी ओम को राजा बनाया जाएगा, मनवीर राजकुमार होंगे, नितिभा राजकुमार की पत्नी होंगी और लोकेश राजा की बेटी। नवीन राजा के दामाद के रूप में दिखेंगे वहीं मनु मामा बनेंगे।
सिलेब्स की तरफ से गौरव चोपड़ा को राजा के सलाहकार की भूमिका निभानी होगी। वहीं लोपामुद्रा और करण मेहरा कुक बनेंगे, रोहन को मनोरंजन करने का रोल दिया गया है। बानी बॉडीगार्ड बनेंगी और राहुल, मोनालिसा सेवक का किरदार निभाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं सिलेब्रिटी टीम को 11 सीक्रेट टास्क भी दिए जाएगे, जो उन्हें राजा से छुप कर करना होगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story