''ओबामा लव ओसामा'' के कलाकारों ने बताया प्यार के लिए नायक बने ओसामा की कहानी
सुधीश कुमार शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ''ओबामा लव ओसामा'' 27 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।

सुधीश कुमार शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओबामा लव ओसामा' 27 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।
इसे भी पढ़ेः डांस के मामले में नोरा फतेही से आगे निकली ये लड़की, 'दिलबर' गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, लोग हो गए दीवाने
फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली के आसफ अली रोड स्थित डिलाइट डायमंड सिनेमा में की गई। जिसमें मौसम शर्मा, हिना पंचाल, मोहित बागेल, स्वाति बक्षी, राहुल अवाना, जयविद सिंह भाटी और चमन गुप्ता मौजूद थे।
फिल्म को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित थी। बताया गया कि फिल्म का मुद्दा असाधारण रूप से दिलचस्प है। फिल्म में एक लड़के और एक लड़की की कहानी है। जो एक दूसरे से प्यार करते हैं।
फिल्म की कहानी ओसामा नाम के एक लड़के और ओबामा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द ही घूमती है। लड़की का दिल जीतने के लिए नायक को अपने रास्ते पर कुछ बाधाओं को पार करने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ेः OMG: अक्षय कुमार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक! इस मशूहर अभिनेता पर है शक
यह इसलिए भी क्योकि लड़का मुसलमान है और लड़की ईसाई है। बता दें कि इस फिल्म को आकार मनोरंजन प्राइवेट लिमिटेड और सिने ग्रुप फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App