Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्विट्जरलैंड में बब्बू के संग हनीमून मनाएंगी ‘निमकी मुखिया''

स्टार भारत के सबसे पसंदीदा शो ‘निमकी मुखिया'' की निमकी स्विट्जरलैंड में बब्बू के संग हनीमून मनाएंगी।

स्विट्जरलैंड में बब्बू के संग हनीमून मनाएंगी ‘निमकी मुखिया
X

स्टार भारत के सबसे पसंदीदा शो ‘निमकी मुखिया' ने हाल ही में निमकी की शादी के सीक्वेंस के बाद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शादी के बाद निमकी के अनूठे और अनंत सपने दूसरे स्तर पर पहुंच गए हैं।

आगे की कहानी में हनीमून सीक्वेंस के लिए हम निमकी मुखिया के कलाकारों को स्विट्जरलैंड में शूटिंग करते हुए देखेंगे। वर्तमान ट्रैक के अनुसार बब्बू (अभिषेक शर्मा) अपनी शादी से बहुत खुश नहीं है और सिर्फ निमकी हनीमून पर जाने को लेकर उत्साहित है,

जस्ट मैरिड कपल स्विट्जरलैंड में हनीमून सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए दिखेंगे। सूत्रों से हमें पता चला है कि निर्माता लंबे समय से आउटडोर शूटिंग की योजना बना रहे थे और सही समय का इंतजार कर रहे थे।

निमकी के किरदार और वर्तमान ट्रैक के मुताबिक कलाकारों को स्विट्जरलैंड जाना होगा, लेकिन पूरा सीक्वेंस एक ड्रीम सीक्वेंस होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story