Video: निया शर्मा ने ''किकी डू यू लव मी'' गाने पर जमकर किया डांस, दिखाए सेक्सी मूव्ज
एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब पाने वाली अभिनेत्री निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया सेक्सी डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

'एक हजारों में मेरी बहना है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री निया शर्मा आज टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं। लेकिन वह अभी टीवी से कोसो दूर हैं।
निया शर्मा टीवी इडस्ट्री में एक्टिव न हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पल-पल की हर अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में निया शर्मा ने एक वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें वह गाने 'किकी डू यू लव मी' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। निया के डांस मूव्ज लोगों को काफी भा रहे हैं।
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on
बता दें कि निया शर्मा ने यह वीडियो कल ही पोस्ट किया है। जिसे अभी तक 5 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। बता दें कि निया शर्मा ने एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब अपने नाम किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App