Varun Dhawan celebrates 37th Birthday: 'बदलापुर', 'स्टूडेंट ऑफ द इयर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' जैसी हिट मूवीज़ देने वाले बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं जिनमें 'बेबी जॉन', 'सिटाडेल', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा इस वह साल पिता भी बनने वाले हैं। उनकी वाइफ नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। इन सबके बीच वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Instagram

फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
आज बुधवार को एक्टर अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दोस्त उन्हें विशेज दे रहे हैं। तो वहीं उनके चाहनेवाले फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने अपना जन्मदिन किस तरह सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 24 अप्रैल को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्में वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। वरुण ने अपना 37वां जन्मदिन फैमिली के साथ मनाया है। तस्वीरों में उनकी मां करुणा धवन नजर आ रही हैं। उन्होंने कैंडल्स, केक, फूलों से सजी टेबल और अपने पेट डॉग की तस्वीर शेयर की हैं।

शेयर की तस्वीरें
फोटोज में वरुण अपनी मां के साथ केक के सामने पोज देते दिख रहे हैं। तो वहीं अन्य तस्वीर में उनकी मां के साथ उनका प्यारा पेट डॉग जॉए भी डिनर टेबल पर नजर आ रह है। एक्टर ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- "बढ़ रहा हूं, सीख रहा हूं... और उसी तरह बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। क्योंकि मैं एक नई फिल्म शुरू कर रहा हूं इसलिए मैंने उस केक का सिर्फ थोड़ा सा हिस्सा खाया। बहुत ही जल्द... इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं!"

वरुण धवन का वर्क फ्रंट
बता दें, वरुण धवन आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे। इसे ए कालीस्वरन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्पाय सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में भी नजर आएं। वहीं हाल ही में अपकमिंग कॉमेडी फिल्म नो एंट्री 2 की स्टार कास्ट का खुलासा हुआ है जिसमें वरुण, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।