Sanjay Leela Bhansali health: फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की हेल्थ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 24 फरवरी को भंसाली ने अपना 63वां जन्मदिन मनाया था, और इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और अस्पताल ले जाया गया है। देखते ही देखते खबर वायरल हो गई जिससे फैंस चिंतित हो गए। लेकिन अब इन अफवाहों के बाद उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई बताई है।
भंसाली के परिवार ने क्या कहा?
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संजय लीला भंसाली पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह केवल एक नियमित मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे और चिंता की कोई बात नहीं है। बयान में यह भी कहा गया कि लोगों द्वारा दिखाई गई चिंता और प्यार के लिए परिवार आभारी है।
ये भी पढ़ें- Arijit Singh Songs: रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत सिंह देंगे सरप्राइज, पूरे साल रिलीज होंगे अधूरे गाने
यह स्टेटमेंट भंसाली प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई है, जिसके बाद फैली अफवाहों पर विराम लग गया।
ये भी पढ़ें- VIRAL: प्यार में डूबे करण कुंद्रा, सीने पर बनवाया गर्लफ्रेंड तेजस्वी के चेहरे का Tattoo, फैंस भी रह गए दंग!
‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं भंसाली
इन दिनों भंसाली अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है।
भंसाली की आइकॉनिक फिल्में
संजय लीला भंसाली सिर्फ निर्देशक ही नहीं, बल्कि निर्माता, स्टोरी राइटर, एडिटर और संगीतकार भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से की थी। इसके बाद 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी फिल्मों ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।
ये भी पढ़ें- Katrina Kaif: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का बदल गया हुलिया! पहली बार पब्लिक के सामने आई; देखें Viral Video
फिल्म 'ब्लैक' के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव-मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
उन्हें 7 नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है और 2015 में उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया। हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ लॉन्च किया और ओटीटी पर सीरीज 'हीरामंडी' के जरिए डिजिटल डेब्यू भी किया।