मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी पर उठे विवाद के बीच मोनालिसा ने चुप्पी तोड़ी। बोली- यह ‘लव जिहाद’ नहीं, हमारी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।

Mahakumbh Viral Girl Marrige: महाकुंभ मेले के दौरान वायरल हुई मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) से केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की। दोनों की शादी 11 मार्च को हुई और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

‘यह लव जिहाद नहीं, हिंदू रीति से हुई शादी’

शादी को लेकर हो रहे विवाद के बीच मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और इसे ‘लव जिहाद’ कहना गलत है।

मोनालिसा ने कहा, “मैं सभी धर्मो का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं। हमारी शादी हिंदू परंपराओं के अनुसार हुई है।”

यह भी पढ़े - मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर बवाल, निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया ‘लव जिहाद’; बोले- सिर तन से जुदा...

मैंने ही फरमान को शादी के लिए मनाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने यह भी बताया कि शुरुआत में फरमान खान शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद फरमान को शादी के लिए मनाया। मोनालिसा के मुताबिक, उनके परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से करवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह रिश्ता स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह उन्हें भाई जैसा लगता था।

कौन हैं फरमान खान?

मोनालिसा के पति फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले एक्टर और मॉडल हैं। वो मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और क्षेत्रीय फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब छह महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

यह भी पढ़े - भूत, महल और कॉमेडी... अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने दिलाई 'भूल भुलैया' की याद

हम दोनों ने धर्म नहीं बदला

फरमान खान ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी शादी में किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। फरमान ने कहा, “लोग इसे लव जिहाद कह रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता। हम दोनों एक-दूसरे की खुशी चाहते हैं।”

परिवार ने किया विरोध?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते का उनके परिवारों ने विरोध किया था क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मो से हैं। लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि, मेरे पिताजी भी यहीं हैं, मैंने उन्हें फोन किया था। 

निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी

मोनालिसा को फिल्म में लॉन्च करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने इस शादी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए इस घटना को ‘लव जिहाद’ बताया और कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।

यह भी पढ़े - आइटम सॉन्ग्स पर भड़कीं शबाना आजमी: बोलीं- महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाते हैं... बच्चे भी गा रहे 'चोली के पीछे क्या है!'