Ginny Weds Sunny 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें Avinash Tiwary और Medha Shankr की नई केमिस्ट्री, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा की झलक देखने को मिली है।

Ginny Weds Sunny 2: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का मजेदार मेल लेकर आ रही है।

ट्रेलर में अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary) और मेधा शंकर (Medha Shankr) की नई केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक ऐसे रिश्ते में नजर आ रहे हैं, जो प्यार के साथ-साथ तकरार और मजेदार ट्विस्ट से भरा हुआ है।

पहलवान बने अविनाश, मॉर्डन अंदाज में मेधा

Ginny Weds Sunny 2

फिल्म में अविनाश तिवारी एक पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी जिंदगी में कई उलझनों से जूझते हैं। वहीं मेधा शंकर का मॉर्डन और बिंदास अंदाज कहानी में नया रंग भरता है।

ट्रेलर में कॉमेडी और ट्विस्ट

Ginny Weds Sunny 2

ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। झूठ से शुरू हुआ रिश्ता कैसे आगे बढ़ता है और किन-किन हालातों से गुजरता है, यह फिल्म में देखने को मिलेगा।

दमदार सपोर्टिंग कास्ट

फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है और इसे जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उन मेकर्स की है जिन्होंने पहले ‘Tanu Weds Manu’ और ‘Shaadi Mein Zaroor Aana’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ पर कानूनी संकट! 37 साल पुराने गाने को लेकर मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज