अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का मजेदार डोज़ देखने को मिलेगा। फैंस के रिएक्शन भी सामने आए हैं जो इसे नॉस्टेल्जिया बता रहे हैं।

Bhooth Bangla trailer: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो गया। सालों बाद ये जोड़ी एक बार फइर साथ आई है जिसका ट्रेलर आते ही दर्शकों को बीच छा गया है। फिल्म में अक्षय और राजपाल यादव की कॉमेडी उनकी पुरानी फिल्मों की यादें ताजा करती हैं। फैंस इसे प्योर नॉस्टेल्जिया बता रहे हैं।

ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का तड़का

फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसे एक पुराना बंगला विरासत में मिलता है। इस बंगले के पीछे ‘पिशाच वन’ नाम का खौफनाक जंगल है, लेकिन अक्षय का किरदार इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें- Paresh Rawal: 'धुरंधर' देखकर पछताए परेश रावल! बोले- 'जिंदगी में पहली बार लगा काश...'; ऐसा क्या हुआ? जानें

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गांव मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता, क्योंकि ‘वधुसुर’ नाम का एक खतरनाक साया हर रिश्ते के रास्ते में आ जाता है। इसके बावजूद अक्षय का किरदार शादी करने की जिद पर अड़ा रहता है, जिससे कई मजेदार और डरावने हालात पैदा होते हैं।

कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल

ट्रेलर में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में कामयाब नजर आती है। वहीं राजपाल यादव अपने पुराने अंदाज में शानदार डायलॉग्स के साथ लौटे हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। परेश रावल भी अपने मजेदार अंदाज में नजर आते हैं, जो फिल्म में और रंग भरते हैं।

इसके अलावा दिवंगत अभिनेता असरानी की झलक भी ट्रेलर में दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में भी काम न करें तो बेचैन हो जाते हैं अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में बयां किया दर्द

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में अक्षय, राजपाल और परेश रावल के अलावा, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दी गई है। वहीं, फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू होंगे।