Asha Bhosle Last Rites: सचिन तेंदुलकर फूट-फूटकर रोए, बिग-बी बोले ‘लेजेंडरी’; आज 4 बजे होगा आशा ताई का अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Last Rites Live: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा ताई लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा, जबकि अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके आवास पर किए जा रहे हैं।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन
आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। शुरुआत में हार्ट अटैक की खबरें सामने आई थी, लेकिन बाद में परिवार ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीने में दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थी, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

घर पर अंतिम दर्शन का समय तय
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित घर ‘कासा ग्रांडे’ (लोअर परेल) लाया गया है। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आम लोग और चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनके घर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार और राजनीतिक हस्तियां पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रही हैं।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस मौके पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बेटे आनंद भोसले की अपील
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के समय ज्यादा भीड़ न जुटाई जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके घर पर आ सकते हैं, लेकिन शिवाजी पार्क में भीड़भाड़ से बचा जाए।

12 अप्रैल को घर पहुंचा पार्थिव शरीर

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले का पार्थिव शरीर 12 अप्रैल की रात ही अस्पताल से उनके घर पहुंचा दिया गया था। इसके बाद लगातार उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी कई सेलेब्रिटीज के श्रद्धांजलि देने के वीडियो सामने आए हैं।

संगीत जगत की अनमोल विरासत
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज दी। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जैसे सम्मान मिले। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उनकी आवाज भारतीय संगीत की सबसे बड़ी विरासतों में से एक मानी जाती है।

आशा भोसले के संघर्ष की कहानी

  • 9 साल की उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया…
  • 10 साल की उम्र में गाना शुरू करना पड़ा…
  • 16 साल की उम्र में लिया गया एक फैसला, जिसने पूरी जिंदगी बदल दी…

पढ़िए पूरी कहानी...

 यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...

13:57 PM(19 minutes ago )

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे जैकी श्रॉफ

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 01:57 PM IST

जैकी श्रॉफ आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी। 

13:50 PM(26 minutes ago )

अंतिम दर्शन करते वक्त भावुक हुई हेलेन

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 01:50 PM IST

हेलेन अपनी करीबी दोस्त आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची, जहां वो भावुक नजर आई।

13:48 PM(28 minutes ago )

पूनम ढिल्लों ने जताया शोक

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 01:48 PM IST

पूनम ढिल्लों ने भोसले परिवार से मुलाकात कर दिग्गज गायिका के निधन पर संवेदना व्यक्त की। परिवार से बात करते हुए पूनम भावुक नजर आई।

13:39 PM(37 minutes ago )

अनुराधा पौडवाल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 01:39 PM IST

अनुराधा पौडवाल ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आशा ताई ने अपने जीवन में हर चुनौती का डटकर सामना किया और सभी मुश्किलों को मात देकर एक मिसाल कायम की।

 

 

13:18 PM(58 minutes ago )

नील नितिन मुकेश और नितिन मुकेश पहुंचे श्रद्धांजलि देने

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 01:18 PM IST

नील नितिन मुकेश और नितिन मुकेश ने दिग्गज गायिका के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

12:58 PM(1 hour ago )

एक युग का अंत- अमिताभ बच्चन ने ताई को दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:58 PM IST

अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में आशा ताई को एक युग, एक अद्भुत और बेमिसाल आवाज बताया, जिनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

Amitabh Bachchan On Asha Bhosle Death

12:48 PM(1 hour ago )

जावेद अली, लेस्ले लुईस और उत्तम सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:48 PM IST

म्यूजिक इंडस्ट्री से जावेद अली, लेस्ले लुईस और  उत्तम सिंह आशा जी के आवास पर पहुंचे और दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं भी प्रकट की।

 

12:43 PM(2 hours ago )

अंतिम यात्रा की तैयारिया

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:43 PM IST

आशा भोसले की अंतिम यात्रा के लिए वाहन को खास तौर पर तैयार किया जा रहा हैं। उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए वाहन को सफेद रजनीगंधा और पीले गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

12:37 PM(2 hours ago )

ठाकरे परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:37 PM IST

उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

12:32 PM(2 hours ago )

राकेश रोशन ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:32 PM IST

राकेश रोशन आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने दिग्गज गायिका को याद करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

12:28 PM(2 hours ago )

आशा पारेख ने दी अंतिम विदाई

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:28 PM IST

आशा पारेख भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने गायिका को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

12:27 PM(2 hours ago )

सुप्रिया सुले ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:27 PM IST

सुप्रिया सुले मुंबई स्थित आवास पर पहुंची और आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

12:04 PM(2 hours ago )

जनाई को गले लगाकर भावुक हुई तब्बू

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:04 PM IST

तबू आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची, जहां वो भावुक नजर आई। इस दौरान उन्होंने जनाई भोसले को गले लगाकर सांत्वना दी। जानकारी के लिए बता दें कि तबू के जन्मदिन पर आशा ताई ने उन्हें गिटार गिफ्ट किया था।

 

12:00 PM(2 hours ago )

रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 12:00 PM IST

रितेश देशमुख ने ताई श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

11:12 AM(3 hours ago )

बेसुध दिखी जनाई भोसले

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 11:12 AM IST

अंतिम दर्शन के दौरान आशा ताई की पोती जनाई भोसले बेहद भावुक और बेसुध नजर आई। 

11:03 AM(3 hours ago )

भावुक दिखें सचिन तेंदुलकर

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 11:03 AM IST

सचिन तेंदुलकर ताई को श्रद्धांजलि देने उनके लोअर परेल स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान सचिन भावुक नजर आए और उन्होंने नम आंखों से आशा ताई को अंतिम विदाई दी।

11:02 AM(3 hours ago )

जब सोनू निगम ने आशा भोसले के पैर धोए 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 13 Apr 2026, 11:02 AM IST

28 जून 2024 को एक खास मौके पर, जब महान गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी लॉन्च की जा रही थी, तब एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया।

इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोनू निगम ने मंच पर ही आशा भोसले के पैर धोकर उनका सम्मान किया।

क्यों खास था यह पल?
यह भारतीय संस्कृति में गुरु और वरिष्ठ कलाकार के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
सोनू निगम ने इस gesture के जरिए यह दिखाया कि वे आशा भोसले को केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि प्रेरणा और गुरु समान मानते हैं।
इस दौरान उनका भावुक अंदाज़ और विनम्रता साफ नजर आई।

संगीत जगत में संदेश
यह घटना सिर्फ एक सम्मान नहीं थी, बल्कि नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए एक सीख भी थी कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी विनम्रता और सम्मान सबसे बड़ी पहचान होती है।

यह पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने सोनू निगम की इस विनम्रता की खूब सराहना की।

10:47 AM(3 hours ago )

तिरंगे में लिपटा आशा ताई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान दिया गया

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 10:47 AM IST

मुंबई स्थित उनके आवास पर लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया। 

10:38 AM(4 hours ago )

राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 10:38 AM IST

आशा ताई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम संस्कार से पहले पुलिस द्वारा सलामी देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

10:37 AM(4 hours ago )

अंतिम दर्शन के लिए जुटे फैंस

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 10:37 AM IST

आशा भोसले के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए चाहने वालों का आना शुरू हो गया है। फैंस और सिनेमा जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।

10:34 AM(4 hours ago )

बेटे आनंद भोसले की अपील

Posted by: तनिशा जैन, 13 Apr 2026, 10:34 AM IST

दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के समय ज्यादा भीड़ न जुटाएं। उन्होंने कहा कि लोग घर पर अंतिम दर्शन कर सकते हैं।