LIVEAsha Bhosle Death LIVE: नहीं रहीं सुरों की मलिका, PM मोदी का भावुक पोस्ट, कल अंतिम संस्कार

भारतीय संगीत जगत के लिए आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की मलिका और महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर को उनके निधन का कारण बताया जा रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। 

Asha Bhosle: 1940 से 2025 तक सुरों की अमर यात्रा, एक युग की कहानी

हर दौर में एक ही जादू-आशा की आवाज़

1940 की मासूम शुरुआत से लेकर 2025 तक की यह तस्वीर सिर्फ उम्र का सफर नहीं, बल्कि सुरों की एक अमर विरासत है। आशा भोसले ने हर दौर में अपनी आवाज़ से संगीत को नई पहचान दी और आज भी उनकी धुनें दिलों में जिंदा हैं।

आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए। रोमांटिक, ग़ज़ल, पॉप, कैबरे से लेकर क्लासिकल तक हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज़ में एक खास जादू था, जो हर पीढ़ी को जोड़ता था। ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’ जैसे गीत आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

PM मोदी ने जताया गहरा शोक, X पर भावुक पोस्ट

महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उन्हें भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज़ों में से एक बताया।

‘उनकी आवाज़ ने करोड़ों दिलों को छुआ’

PM मोदी ने कहा कि आशा भोसले की असाधारण संगीत यात्रा दशकों तक फैली रही, जिसने भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री ने लिखा कि चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या ऊर्जावान गीत, उनकी आवाज़ में एक कालजयी चमक थी जो हमेशा याद रहेगी।

‘उनसे हुई मुलाकातें हमेशा याद रहेंगी’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आशा भोसले के साथ बिताए गए पल उनके लिए हमेशा खास रहेंगे और वे उन्हें हमेशा संजोकर रखेंगे।

परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना

PM मोदी ने अपने संदेश में लिखा: “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के साथ हैं। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा गूंजते रहेंगे।”

पढ़ें इस LIVE BLOG में हर अपडेट।

17:41 PM(2 minutes ago )

आशा भोसले का पार्थिव शरीर घर लाया गया

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 05:41 PM IST

आशा भोसले का पार्थिव शरीर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर पहुंच गया है। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया है।

17:12 PM(31 minutes ago )

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 05:12 PM IST

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ (लोअर परेल) में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
 

17:09 PM(34 minutes ago )

अनुपम खेर ने कहा- आशा भोसले एक युग थी

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 05:09 PM IST

अनुपम खेर ने आशा भोसले के निधन पर कहा कि वह सात दशकों से अधिक समय तक एक युग रही। उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों और भावनाओं को छुआ। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने हर शैली में गाया और हमेशा खुद को नए रूप में ढाला। 

16:22 PM(1 hour ago )

आशा भोसले संगीत की अमर प्रेरणा- श्रेया घोषाल

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 04:22 PM IST

श्रेया घोषाल ने आशा भोसले के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह ऐसी आवाज थी जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। श्रेया ने बताया कि वो बचपन से आशा ताई को सुनती और उनसे सीखती रही हैं। उन्होंने कहा कि आशा भोसले सिर्फ प्रेरणा नहीं थी, बल्कि हर संगीतकार की आत्मा का हिस्सा थी। 

16:13 PM(2 hours ago )

आशा ताई की आवाज भारतीय सिनेमा की अहम नींव- शाहरुख खान

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 04:13 PM IST

शाहरुख खान ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आशा ताई की आवाज भारतीय सिनेमा की सबसे अहम नींवों में से एक थी, जो हमेशा दुनिया भर में गूंजती रहेगी। शाहरुख ने उन्हें एक अमर प्रतिभा बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। अंत में उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

15:44 PM(2 hours ago )

अक्षय कुमार की भावुक श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 03:44 PM IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने आशा भोसले  के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि यह क्षति शब्दों में नहीं बताई जा सकती। उन्होंने लिखा कि आशा भोसले की सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी और वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

15:24 PM(2 hours ago )

शंकर महादेवन ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 03:24 PM IST

शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संगीत के लिए बेहद दुखद दिन है। शंकर महादेवन ने उन्हें मां सरस्वती के समान बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा और उनकी आवाज हर जगह गूंजती रहेगी।

15:20 PM(2 hours ago )

आशा जी जैसी दूसरी कोई नहीं- करण जौहर 

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 03:20 PM IST

करण जौहर ने आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह कहना कि हमने एक लीजेंड खो दिया, बहुत छोटा होगा। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज ने कई पीढ़ियों और पूरे सिनेमा जगत को प्रभावित किया।

करण जौहर ने उन्हें अपनी सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले का जादू हमेशा लोगों की यादों में बना रहेगा।

15:15 PM(2 hours ago )

गौतम गंभीर बोले- वो हमेशा हमारी यादों में बनी रहेगी

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 03:15 PM IST

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर नें आशा भोसले के निधन दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट कर गौतम गंभीर ने लिखा - दिग्गज आशा भोसले जी के निधन से दुखी हूं। उनकी शालीनता और अद्भुत प्रतिभा हमेशा हमारी यादों में बनी रहेगी।

15:11 PM(3 hours ago )

ए.आर. रहमान ने दी श्रद्धांजलि

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 03:11 PM IST

आशा भोसले के निधन पर ए.आर. रहमान ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि वह अपनी आवाज और अपनी शख्सियत के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। उन्होंने कहा कि आशा ताई एक बेहद कमाल की कलाकार थी।

15:07 PM(3 hours ago )

यकीन नहीं हो रहा कि आशा ताई अब नहीं रही- हेमा मालिनी

Posted by: तनिशा जैन, 12 Apr 2026, 03:07 PM IST

हेमा मालिनी ने आशा भोसले के निधन पर इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इतनी जिंदादिल इंसान अब हमारे बीच नहीं रही। हेमा मालिनी ने कहा कि आशा ताई ने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से उनके कई गानों को बहुत खास और लोकप्रिय बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कामयाबी में इन दोनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
 

14:43 PM(3 hours ago )

नितिन गडकरी बोले- ‘आशा भोसले ने देश का गौरव बढ़ाया’, निधन पर जताया शोक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 12 Apr 2026, 02:43 PM IST

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के साथ उनका वर्षों पुराना करीबी रिश्ता रहा और उन्होंने अनेक भाषाओं में अनगिनत गीत गाकर देश का नाम रोशन किया। 

गडकरी ने कहा कि जिस तरह लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से भारत को गौरवान्वित किया, उसी तरह आशा भोसले ने भी संगीत जगत में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई। उन्होंने इसे परिवार के लिए बड़ा सदमा बताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

14:26 PM(3 hours ago )

अंतिम दर्शन की जानकारी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 12 Apr 2026, 02:26 PM IST

परिवार के अनुसार, 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। यहां  फैंस, चाहने वाले और संगीत-फिल्म जगत के लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

14:25 PM(3 hours ago )

आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 12 Apr 2026, 02:25 PM IST

आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि श्रद्धांजलि देते समय शांति और अनुशासन बनाए रखें।
 

14:24 PM(3 hours ago )

बेटे ने की निधन की पुष्टि

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 12 Apr 2026, 02:24 PM IST

महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत कर आधिकारिक पुष्टि की।

14:23 PM(3 hours ago )

अस्पताल में ली अंतिम सांस

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 12 Apr 2026, 02:23 PM IST

आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

14:22 PM(3 hours ago )

देशभर में शोक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 12 Apr 2026, 02:22 PM IST

संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई कलाकारों, सहयोगियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।