National Film Awards 2018: सर्वश्रेष्ठ अदाकारा श्रीदेवी, ''न्यूटन'' बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- जानिए किसको क्या मिला
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 के लिए श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम'' के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार और असमी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स'' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार और बंगाली फिल्म ‘नगरकीर्तन'' के लिए रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने आज 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 के लिए श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम' के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार और असमी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार और बंगाली फिल्म ‘नगरकीर्तन' के लिए रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा।
Watch Live📡: Announcement of 65th National Film Awards #65thNationalFilmAwards #NationalFilmAwards https://t.co/vfJ5tT8ONy
— MIB India (@MIB_India) April 13, 2018
अमित वी मसूरकर के निर्देशन में बनी राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए चुना गया। जबकि फिल्म न्यूटन के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया जायेगा। फिल्म ‘न्यूटन’ अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है, जबकि इसका बजट सिर्फ 8 करोड़ था। मराठी फिल्मों में ‘कच्चा लिंबू’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया जायेगा। फिल्म ‘एबेतु रमका’ को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार दिया जायेगा।
Special mention award for actor Pankaj Tripathi for the movie Newton: Shekhar Kapur, chairman of the central panel of the 65th National Film Awards, in Delhi pic.twitter.com/V6ichCvaBk
— ANI (@ANI) April 13, 2018
'Newton' declared best Hindi feature film at the 65th #NationalFilmAwards pic.twitter.com/f6R22SgNRe
— ANI (@ANI) April 13, 2018
के.गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया जायेगा। मलयाली फिल्म ‘भयानकम' के लिए जयाराज को सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार ‘बाहुबली' और विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। श्रीदेवी स्टारर फिल्म मॉम के लिए ए.आर. रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का पुरस्कार दिया जायेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App