''ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया'' रिव्यू: अल्लू अर्जुन के जबरदस्त डायलॉग और एक्शन से भरी है देशभक्ति फिल्म
फिल्म ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया की कहानी एक भारतीय जवान पर आधारित है और इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और देशप्रेम देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का नाम .सूर्य है जो कि एक भारतीय सेना अधिकारी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 May 2018 2:25 PM GMT
फिल्म: ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया
स्टार कास्ट: अल्लू अर्जुन
डायरेक्टर: वक्कन्थम वास्मी
प्रोडूसर : नागेंद्र बाबू, श्रीधर लगादप्ती
लेखक: वक्कन्थम वास्मी
साउथ के रॉक स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया' आज देश में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय जवान पर आधारित है और इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और देशप्रेम देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा बोमन ईरानी, अनु एम्मानुएल, अर्जुन सरजा, राव रमेश, वेंनेला किशोर नज़र आएंगे। इस फिल्म में एली अवराम का भी एक आइटम सॉन्ग है। किक, रेस गुर्रम, टेम्पर जैसी सुपर हिट फ़िल्में दिख चुके वक्कणतम वामसी इस फिल्म से बतौर निर्देशक तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।
ना पेरू सूर्या, ना इल्लू इंडिया कहानी
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का नाम .सूर्य है जो कि एक भारतीय सेना अधिकारी है। इस फिल्म में देश की सेवा करने की उनकी इच्छा दिखाई गई है। देश की सेवा करते समय परिवार, प्रेम और समाज के रूप में वह जिन बाधाओं का सामना करते हैं वो भी फिल्म में दिखाया गया है, जो कि कहानी के क्रुक्स का निर्माण करते हैं। एन पेयर सूर्य, एन वीदू इंडिया फिल्म से यह संदेश मिलता है, अपने जीवन में अंतिम उपलब्धि देश की सेवा होनी चाहिए। फिल्म यह भी बताने की कोशिश करती है कि सही दृष्टिकोण के साथ कोई भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।
इस फिल्म में म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। इस फिल्म का म्यूजिक बहुत अच्छा है और फिल्म में छ: गाने है। जिनमें से 1-2 गानों को सैनिक दिवस और गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ किया गया था।
फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही लाइव ऑडियंस ने इस फिल्म का रिव्यू भी कर दिया है। दर्शकों के हिसाब से इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अब तक सबसे अच्छा काम किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन बहुत ही स्टाइलिश दिख रहे है और उन्होंने अपना कैरेक्टर आसानी से निभाया है। फिल्म तकनीकी रूप से बहुत अच्छी बताई जा रही है।
दर्शकों का मानना है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने दमदार एक्टिंग की है जिसके सब कायल हो गए है। अल्लू अर्जुन के फैंस को इस फिल्म में उनका किरदार और काम बहुत पसंद आया है।
फिल्म का बीजीएम और छायांकन सबसे ज्यादा अच्छा बताया जा रहा हैं। फिल्म के स्टार कास्ट ने अच्छा काम किया हैं। अगर फिल्म में अल्लू अर्जुन का स्टाइलिश देखे तो वो भी बहुत बढ़िया है। जब फिल्म में प्रेम कहानी शुरू हुई तो प्रेम कहानी फिल्म को ओर ठीक कर देती है। वीजे ने फिल्म में अल्लू अर्जुन फिटनेस को भी बहुत अच्छा बताया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story