Big Breaking: टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह पर पुलिस के साथ मारपीट का आरोप, केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह और उनके दो दोस्तों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है।

टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह और उनके दो दोस्तों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रूही सिंह और उनके दोस्त राहुल सिंह और स्वप्निल सिंह ने लिंकिंग रोड पर एक पुलिस कर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रूही, राहुल और स्वप्निल ने नशे की हालत में दो पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारा। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल और स्वप्निल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रूही सिंह के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं इस मामले पर डीसीपी परमजीत सिंह दाहिया के अनुसार, जब पुलिस ने रूही सिंह को वहां से जाने दिया तो जाते वक्त उन्होंने पार्किंग में कई गाड़ियों को टक्कर मार दीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App