सोनम कपूर की शादी के ये पांच वीडियो सबसे ज्यादा वायरल, देखकर आ जायेगा मजा
8 मई को सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहुजा शादी के बंधन में बंद गए लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर सोनम की शादी का हैंगऑवर चढ़ा हुआ हैं और सोनम कपूर की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं। 8 मई को सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहुजा शादी के बंधन में बंद गए लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर सोनम की शादी का हैंगऑवर चढ़ा हुआ हैं और सोनम कपूर की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 May 2018 5:37 PM GMT
8 मई को सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहुजा शादी के बंधन में बंद गए, लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर सोनम की शादी का हैंगऑवर चढ़ा हुआ है और सोनम कपूर की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं।
सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पार्टी में सभी बॉलीवुड स्टार्स जमकर डांस करते हुए नजर आएं। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के डांस की वीडियो सामने आई हैं। जिनमें वो बिंदास होकर डांस कर रहे हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे है जिन्हें बहुत ज्यादा पसंद और शेयर किया जा रहा हैं।
पहली वीडियो है जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान रिसेप्शन पार्टी में साथ नजर आएं। दोनों को डीजे पर जमकर डांस करते हुए देख गया किया। लेकिन जैसे ही उनके हाथ में माइक आया तो उन्होंने सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर के लिए एक गाना डेडिकेट किया। जो कि फिल्म करण-अर्जुन का गाना 'ये बंधन तो' था।
सुनीता को बुलाकर दोनों ने गाना गाया और साथ ही परफॉर्म भी किया। वहीं पीछे खड़े अनिल कपूर और रणवीर सिंह जोर-जोर से हंसते दिख रहे हैं। सलमान और शाहरुख की जोड़ी को एक साथ काफी पसंद किया जाता है। इसलिए ही उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
दूसरा वीडियो है जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने दिल्ली-6 का गाना 'मसकली' सॉन्ग को गाया और साथ ही इस गाने पर डांस भी किया। यह दोनों गाना गाते वक्त खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by RÁÑVÉÈR SÏÑGH💙💙💙 (@ranveersingh__fc__) on
तीसरा वीडियो है जिसमें करीना कपूर ने 'OLE-OLE' गाने पर डांस किया। सोनम के रिसेप्शन में डीजे ने सैफ अली खान की फिल्म का गाना 'OLE-OLE' खास करीना कपूर के लिए प्ले किया था। जिसमें करीना झूमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
@kareenakapoor.arabiic u are the best as always ❤️❤️❤️
A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond) on
चौथी वीडियो है जिसमें मीका ने सोनम कपूर के लिए 'मुझसे शादी करोगी' गाना गाया जिसमें मीका गाना गा रहे है और साथ ही सोनम को इस गाने पर डांस भी करा रहे हैं। . मीका ने यह सॉन्ग सोनम कपूर और आनंद आहुजा को डेडिकेट किया। सोनम और आनंद दोनों ने भी इस गाने पर डांस किया।
A post shared by Kachcha Chittha (@kachchachittha) on
पांचवी वीडियो है जिसमें शाहरुख खान, अनिल कपूर और रणवीर सिंह जमकर डांस कर रहे हैं। रिसेप्शन पार्टी में डीजे ने शाहरुख खान को गाना डेडिकेट किया। जिसमें उन्होंने कुछ कुछ होता है का 'कोई मिल गया' चला दिया। इस वीडियो में अनिल कपूर को उनके स्टाइल में डांस करते हुए देखा जा रहा है। अनिल कपूर का ये डांस काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story