Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में एंट्री, करण जौहर की इस बड़ी फिल्म में करेंगी काम

मिस वर्ल्ड 2017 की विनर रहीं मानुषी छिल्लर अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में एंट्री, करण जौहर की इस बड़ी फिल्म में करेंगी काम
X

मिस वर्ल्ड 2017 की विनर रहीं मानुषी छिल्लर अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। खबरें है कि मानुषी करण जौहर की निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इवेंट में मानुषी से मुलाकात की थी। खबरें है कि इस मुलाकात के दौरान करण मानुषी की खूबसूरती से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने मानुषी को फिल्मों में लेने का डिसीजन कर लिया।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! बेटे के चिढ़ाने से नाराज मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, शव को जलाया

सलमान की फिल्मों से थी डेब्यू की चर्चा

कुछ दिनों पहले तक ये कहा जा रहा था कि मानुषी सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। लकिन खबरों के मुताबिक अब ये मौका करण जौहर को मिल सकता है।

बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लीड रोल में हैं। इस फिल्म से ही चंकी पांडे की बेटी अनन्या भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं हैं।

डब्बू रतनानी के कैलेंडर में मिली मानुषी को जगह

बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी जितना अपनी फोटोग्राफी के लिए फेमस हैं उतना ही अपने कैलेंडर के लिए भी। 24 बॉलीवुड सितारों वाला यह कैलेंडर लॉन्च कर दिया गया है। इस बार डब्बू ने अपने कैलेंडर में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी जगह दी है।
बॉलीवुड सितारों से भरे इस कैलेंडर में मानुषी छिल्लर बेहद हॉट और बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story