राजनीति, क्राइम और मर्डर से भरी है ''मिर्जापुर'', गोलियों की ''ठाय-ठाय'' सुन दहल जाएगा दिल
बॉलीवुड में अब लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरिज की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब वेब सीरिज ''मिर्जापुर'' भी आ गई है। इस वेब सीरिज का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

बॉलीवुड में अब लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरिज की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब वेब सीरिज 'मिर्जापुर' भी आ गई है। इस वेब सीरिज का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। मिर्जापुर के सारे वेब एपिसोड्स आ गए हैं।
मिर्जापुर एक गुंडागर्दी, मारधाड़ और मर्ड्रर बेस्ड वेब सीरिज है। इस वेब सीरिज में पॉलिटिकल एंगल और क्राइम दोनों को बखूबी दिखाया गया है। इस वेब सीरिज में अली फजल, पंकज त्पिलाठी, विक्रांत मेस्सी, रसिका दुग्गल लीड रोल में हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर के सारे वेब एपिसोड्स आने के बाद अब लोग इन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरिज में पंकज का रोल काफी खतरनाक है। वह एक मुन्ना के नाम से पहचाने जाते हैं। तो वहीं अली और विक्रांत अपने ईमानदारी के लिए फेमस हैं। लेकिन दोनों परिवारों के बीच अचानक से टेंशन बढ़ जाती है।
मिर्जापुर आज यानी 16 नवंबर को अमेजन प्राइण वीडियो पर रिलीज होगी। वैसे वेब सीरिज में रसिका दुग्गल का किरदार भी काफी दमदार है। उन्होंने पंकज त्रिपाठी की पत्नी का रोल किया है। रसिका कहती हैं कि उन्हें मिर्जापुर की कहानी एक बार में ही भा गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App