'संयुक्ता' के लिए फाइनल हुई मिस इंडिया 'मानुषी' अक्षय होंगे 'पृथ्वीराज चौहान'
मिस इंडिया 'मानुषी छिल्लर' जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इन दिनों मीडिया में ये खबर जोरों पर है कि मानुषी छिल्लर एक पीरियड फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

मिस इंडिया 2017 'मानुषी छिल्लर' जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इन दिनों मीडिया में ये खबर जोरों पर है कि मानुषी छिल्लर एक पीरियड फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मानुषी और अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में साथ नजर आएंगे। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे और यश राज फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करेंगे।
मानुषी छिल्लर ने जबसे मिस इंडिया 2017 का ताज जीता है उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, हालाँकि 'मानुषी छिल्लर' कई बार आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं लेकिन आमिर की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नही आई। मानुषी बॉलीवुड में किसी बड़ी फिल्म से बड़ा डेब्यू करना चाहती हैं जिस वजह से वे बॉलीवुड के बड़े स्टैबलिश हीरो के साथ ही एंट्री करने की इच्छा जता चुकी हैं।
आपको बता दे कि मानुषी फिल्म में 'संयुक्ता' के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नही किया गया है लेकिन ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे। मानुषी छिल्लर इन दिनों डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं, वे एक्टिंग और डांस वर्कशॉप अटेंड कर रही हैं। अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में होंगे और ये बायोपिक एक बड़ी लव स्टोरी होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App