बिग बॉस के घर में होगी मोना-मनु के गर्ल-फ्रेंड और बॉय-फ्रेंड की एंट्री
सलमान के वीकेंड का वॉर में दर्शको को देखने को मिलेगा जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा।
X
haribhoomi.comCreated On: 2 Dec 2016 12:00 AM GMT
मुंबई. वीकेंड का वार हो और कुछ इंट्रेस्टिंग ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान शो के हर वीकेंड को अपने तरीके से स्पेशल बनाने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में इस बार सलमान खान घरवालो को खासकर मोना और मनु को देने वाले है एक सरप्राइज। जी हां सरप्राइज ,सरप्राइज ये है कि शो के अंदर होने वाली है मोना और मनु के गर्ल-फ्रेंड और बॉय-फ्रेंड की एंट्री। अब ये सरप्राइज दोनों को कितना पसंद आता है उसके लिए हमे और आपको करना होगा वीकेंड का वार के एपिसोड का इंतजार। खबरों की माने तो मोना के बॉयफ्रेंड विक्रांत और मनु की गर्लफ्रेंड प्रिया दोनों ही सलमान को वीकेंड का वॉर में बिग बॉस के सेट पर ज्वाइन करेंगे। बता दें, मोना और मनु की नजदीकियों ने सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी काफी तहलका मचाया हुआ।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए खबर से जुड़ी अन्य जानकारी और देखिये इनकी फोटो...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story