इस टीवी सीरियल में नजर आएंगे बिग बॉस के मनु-मनवीर
मनवीर बिग बॉस 10 के विजेता हैं।
X
haribhoomi.comCreated On: 12 Feb 2017 12:00 AM GMT
मुंबई. विग बॉस के विजेता मनवीर और फिनाले तक पहुंचने वाले मनु पंजाबी कलर्स टीवी पर एक शो का हिस्सा बनने वाले हैं। दोनों ने अपने सोशल एकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में दोनों मुंबई के लोखंडवाला में काफी मस्ती करते नजर आए। एक फोटो में मनु और मनवीर अभिनेत्री नेहा धूपिया औऱ अभिनेता सोहेल खान के साथ जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
साथ ही मनु एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें वे मास्टर नवीन प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने कलर्स चैनल के आने वाले शो ‘छोटे मियां धाकड़ चैप्टर 4’ को साइन कर दिया है। इस शो में 4 से 14 साल के बच्चे हिस्सा लेंगे और हसाएंगे। शो की होस्ट भारती सिंह होंगी।
इस शो को सलमान खान ने बिग बॉस के दौरान भी प्रमोट किया था। मनवीर और मनु पंजाबी की दोस्ती के बारे में आप सभी जानते हैं। विग बॉस शो के खत्म होने के बाद से दोनों एक दूसरे से नहीं मिले थे। लेकिन अब दोनों की मुलाकात हो चुकी है। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को कलर्स का ऑफिस भी दिखाया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story