बर्थडे स्पेशलः रहस्यमयी और रोमांटिक फिल्मों के जनक मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा में साधना संग जमाई अपनी जोड़ी
अभिनेता मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम है। मनोज का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था।

अभिनेता मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम है। मनोज का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था।
मनोज कुमार ने साल 1957 में आई फिल्म फैशन से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में मनोज कुमार ने छोटी-सी भूमिका निभाई थी। मनोज कमार ने फिल्मों में काम करने के लिए काफी संघर्ष किया।
इसके बाद मनोज कुमार ने कई फिल्में जैसे पूरब और पश्चिम, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, रोटी कपड़ा और मकान आदि में काम किया। लेकिन मनोज कुमार का इक्का तब भी नहीं चला। उनकी यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुईं।
लेकिन जल्द ही मनोज कुमार अपनी एक्टिंग को ठीक कर जल्द ही सिनेमा में वापस आए और लगातार उन्होंने बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्में देनी शुरु की। मनोज कुमार ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया।
मनोज कुमार मशहूर अभिनेत्री सासधना के साथ कई फिल्मों में काम किया। मनोज कुमार ने रोमांटिक और रहस्यमयी फिल्में करने के साथ उन्होंने देशभक्ति पर बनने वाली फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभाई।
मनोज कुमार ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में अपना दमदार अभिनय दिया बल्कि बॉलीवुड में फिल्म का भी निर्देशन किया। मनोज कुमार ने फिल्म 'उपकार' का मिर्माण किया।
मनोज कुमार ने सात फिल्मफेयर अवॉर्ड हिसाल किए। साल 2002 में उन्हें पद्म श्री और 2008 में स्टार स्क्रीन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App