एंकरिंग से शुरुआत करने वाले मनीष पॉल का 37वां जन्मदिन आज, इस शो से मिला था पहला ब्रेक
एंकरिंग की दुनिया के बेताज बादशाह मनीष पॉल का आज 37 वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत होस्टिंग से की। मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में ही हुआ था।

एंकरिंग की दुनिया के बेताज बादशाह मनीष पॉल का आज 37 वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत होस्टिंग से की। मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में ही हुआ था।
इसे भी पढ़ेः रिंकू भौजी सुहागरात पर अपने पति से हुई परेशान, कहा- 'इनको आता ही नहीं है', 'इनसे होता ही नहीं है
मनीष पॉल दिल्ली से ही ताल्लुक रखते हैं। मनीष पॉल का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। मनीष ने एंकरिंग में आने से पहले कई धारावाहिकों में काम किया है।
मनीष ने 'झलक दिखलाजा' शो से होस्टिंग की शुरुआत की। मनीष पॉल की लाइफ भी काफी फिल्मी रही है। मनीष ने संयुक्ता नाम की एक लड़की से शादी की। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे हैं।
मनीष को अपना पहला ब्रेक स्टार प्सल पर प्रसारित होने वाले शो 'संडे टैंगो' से मिला। मनीष VJ के साथ-साथ एक RJ भी रह चुके हैं। उन्होंने रेडियो सिटी पर कई शो को होस्ट किया है। मनीष पॉल अब अपनी पत्नी संग एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul) on
इसे भी पढ़ेः KBC Season 10 का प्रोमो हुआ रिलीज, हार से लड़ने की जंग को सिखाते दिखे बिग बी
मनीष पॉल ने छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे में भी अपना हाथ आजमाया है। मनीष ने कई फिल्मों में काम किया है। जैसे 'मिकी वायरस', 'तेरे बिन लादेन', 'हदयातर' आदि फिल्में की हैं। लेकिन उनको असली पहचान एंकरिंग से ही मिली है।
मनीष लगातार हर शो को होस्ट करते हुए दिखते रहते हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अपनी पल-पल की हर अपडेट को वह लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। देखिए उनके सफर के कुछ लम्हें।
@manishpaul in Delhi for promotion of #TereBinladenDeadOrAlive
A post shared by Team Manish Paul♥ (@teammanishpaul) on
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App