Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सेलेब्स ने जताया शोक

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति फिल्म मेकर राज कौशल का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार राज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इस खबर से फैंस और इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हाल ही में राज ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी और आज अचानक ही उनके निधन की खबर आ गयी।

Mandira Bedi husband Raj Kushal died due to heart attack celebs mourn
X

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सेलेब्स ने जताया शोक

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति फिल्म मेकर राज कौशल (Raj Kaushal) का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार राज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इस खबर से फैंस और इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हाल ही में राज ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को मंदिरा और दोस्तों के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया था कि रविवार का दिन दोस्तों के साथ बहुत ही अच्छा बीता था। और आज अचानक ही उनके निधन की खबर आ गयी।

अभिनेता रोहित रॉय ने एक मीडिया को बताया, "राज का आज सुबह निधन हो गया, लगभग 4.30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह घर पर थे, जब तक परिवार को कोई मेडिकल हेल्प मिलती, तब तक राज जा चुका था।" इसके साथ ही रोहित ने राज के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी किया। पोस्ट में रोहित ने लिखा, "और ठीक वैसे ही, वह अलविदा कहे बिना ही चला गया। रिएक्ट करने के लिए दुख और सदमे के साथ बहुत शौक में हूं। यह सही नहीं है, सही नहीं है।" राज इंडियन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इनके अलावा उन्होंने 'माई ब्रदर निखिल', 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी-कभी' को प्रोड्यूस भी किया है। रोहित रॉय के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।


गौरतलब है कि मंदिरा और राज ने साल 1999 में लव मैरिज की थी। शादी के बहुत सालों बाद दोनो पेरेंट्स बने थे। साल 2011 में दोनों बेटे वीर के पैरेंट्स बने थे। इस कपल के दो बच्चे हैं वीर और तारा। उन्होंने पिछले साल ही बेटी गोद ली थी। राज और मंदिरा लाइफ में बेटी के आने से काफी खुश थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को अपनी बेटी से मिलवाया था। मंदिरा और राज बच्चों के साथ लाइफ एंजॉय करते थे, लेकिन किसे पता था कि अचानक मंदिरा पर यह दुखों का पहाड़ टुट जाएगा। राज के जाने के बाद मंदिरा को अब अपने बच्चों के लिए मां और बाप दोनो का प्यार अकेले ही देना होगा। ये समय एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा है।

और पढ़ें
Next Story