रेखा की खूबसूरती का कायल हुआ ये भारतीय अरबपति, वीडियो शेयर कर खोले दिल के राज
फिल्म इंडस्ट्री में रेखा अपनी अदाकारी और खूबसूरती को लेकर जानी जाती रहीं हैं। करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रेखा की खूबसूरती पर इस बार एक उद्योगपति फिदा हो गए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में रेखा अपनी अदाकारी और खूबसूरती को लेकर जानी जाती रहीं हैं। करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रेखा की खूबसूरती पर इस बार एक उद्योगपति फिदा हो गए हैं।
ये उद्योगपति पहले भी रेखा की खूबसूरती की तारीफ कर चुकें हैं लेकिन इस बार 63 वर्षीय अरबपति आनंद महिंद्रा रेखा को परफॉर्म करते देख खुद को रोक न सके और उन्होंने रेखा का वीडियो ट्वीट करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर डाली।
यह भी पढ़ें- 1 जनवरी 2018 से होंगे ये बड़े बदलाव, जानें क्या होगा सस्ता और क्या मंहगा
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोगों को लाखों बार यह कहते सुन चुका हूं कि उम्र महज एक संख्या है लेकिन रेखा जी की इस परफॉर्मेंश को देखकर आज फिर से इस पर यकीन हो गया। जोरदार रेखा जी… हमें अपनी सदाबहार खूबसूरती की एक झलक दिखाने के लिए।
#whatsappwonderbox
— anand mahindra (@anandmahindra) December 28, 2017
I have heard people say a million times that ‘Age is just a number.’ But a picture (or video) is worth a thousand words and this clip illustrates the point more emphatically than that tired quote.. Bravo Rekhaji for showing us a glimpse of eternal youth pic.twitter.com/42OxjjS32P
बता दें कि ये वीडियो रियलिटी शो सुपर डांसर का है, जिसमें रेखा बच्चों के साथ ‘इन आंखों की मस्ती के’ गाने पर परफॉर्म कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App