Mahashivratri 2019 Song : सोनू निगम ने शिवरात्रि पर शिव शंकर सॉन्ग से लगाई महाशिवरात्रि की जय जयकार
Mahashivratri 2019 Song : महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक नया भक्ति गाना लेकर आए हैं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो महाशिवरात्रि की जय जयकार कर रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 March 2019 12:05 PM GMT
Mahashivratri 2019 Song : महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक नया भक्ति गाना लेकर आए हैं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो महाशिवरात्रि की जय जयकार कर रहे हैं।
इस वायरल गाने को इंस्टा के अलावा यूट्यूब पर टाइम्स म्यूजिक स्प्रिचुअल के ऑफिशियल अकाउंट पर भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत महामृत्युंजय मंत्र (Maha Mrityunjaya Mantra) के जप से होती है। गाने का नाम शिव शंकर (Shiv Shankara) है।
View this post on InstagramA post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on
इस वीडियो में एक बार फिर सोनू निगम ने अपने पूराने दिनों को याद दिला दिया। करियर के शुरुआत दिनों में सोनू निगम भक्ति गानों को गाया करते थे। उसके साथ अनुराधा पोडवाल भी हुआ करती थी।
वीडियो के साथ उन्होंने कैपशन भी लिखा है। गाने की शूटिंग नेपाल में हुई है। गाने को काफी मेहनत के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कैपशन लिखा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव शंकर का गाना ला रहा हूं। ये गाना धर्म की अवधारणा से परे है। जब तक हम जिंदा रहते हैं तब तक इसी यात्रा से गुजरते रहते हैं। श्रेयस पुराणिक द्वारा इस गाने को कंपोज किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story