TV शो ''महाकाली'' के अभिनेता गगन कंग और अरिजीत लवानिया की कार दुर्घटना में मौत
दोनों अभिनेता शूटिंग खत्म कर के मुंबई लौट रहे थे।

टीवी सीरियल 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' के अभिनेता अरिजीत लवानिया और गगन कंग की आज शाम मुंबई में एक दुर्घटना में मौत हो गई है।
Maharashtra #UPDATE: Two TV actors identified as Gagan Kang and Arjit Lavania died in Palghar car accident. pic.twitter.com/10XprKSiG3
— ANI (@ANI) August 19, 2017
दोनों अभिनेता उमरगांव से शूटिंग खत्म करके लौट रहे थे, तो इसी दौरान मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर उनकी कार का टक्कर एक कंटेनर से हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में अरिजीत लवानिया, गगन समेत उनके असिस्टेंट की भी मौके पर ही मौत हो गई।
Maharashtra: 3 people dead after a container hit a car on Mumbai- Ahmedabad highway near Palghar's Manor town. pic.twitter.com/JkXuNMzQCw
— ANI (@ANI) August 19, 2017
खबरों के अनुसार दोनों अभिनेता पिछले दो दिनों से लगातार शूटिंग कर रहे थे और शनिवार की सुबह ही पैकअप करके वापस आ रहे थे। मुंबई वापस लौटते वक्त इनकी कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई।
वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद शो की को एक्टर निकिता शर्मा ने बताया कि हमें अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि वो दोनों अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। भगवान इनके परिवार वालों दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करें।
गौरतलब है कि कि गगन इस शो में भगवान इंद्र का रोल प्ले कर रहे थे। वहीं, अरिजीत नंदी का।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App