Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती और मदालसा शर्मा इस खूबसूरत वादी में मना रहे हनीमून, देखे फोटोज

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती इन दिनों अपनी पत्नी मदालसा शर्मा के साथ हनीमून मना रहे हैं। दोनों 10 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे।

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती और मदालसा शर्मा इस खूबसूरत वादी में मना रहे हनीमून, देखे फोटोज
X

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती इन दिनों अपनी पत्नी मदालसा शर्मा के साथ हनीमून मना रहे हैं। बता दें कि दोनों अमेरिका के शहर कैलिफोर्नियां में अपना हनीमून सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेः राजेश खन्ना का अंबानी परिवार की इस बहू से था अफेयर, सात साल तक रिलेशन में रहने के बाद इस अभिनेत्री के लिए तोड़ा नाता

हाल ही में मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की हैं। मदालसा कैप्शन लिखती हैं कि जब मैने पहली बार तुम्हें देखा, तो मेरा दिल फुसफुसाया, तुम वही हो! और अब मुझे अपने पति की पत्नी होने से प्यार है।

दोनों की शादी पहले 7 जुलाई को होनी थी लेकिन महाक्षय के किसी विवादों में घिरने के कारण शादी टाल दी गई और 10 जुलाई को दोनों सात फेरों के बंधन में बंधे।

दरअसल, महाक्षय पर एक अभिनेत्री ने रेप और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि इस काम में महाक्षय की मां योगिता बाली भी शामिल हैं। जिस कारण वह काफी विवादों में रहे।

इसे भी पढ़ेः शादी के आठ महीने बाद कॉमेडियन भारती ने शेयर की अपनी दास्तान, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशमल

लेकिन जब अदालत ने उन्हें बरी कर दिया तो महाक्षय ने मदालसा शर्मा से शादी कर ली। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें शरीक हुए। दोनों की शादी का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story