Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Suhani Shah: ताजमहल को गायब कर सकती हैं सुहानी शाह, बताई इसके पीछे की ट्रिक

सुहानी शाह अपने जादू को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने बताया कि बचपन में ही उन्होंने ताजमहल को गायब करने का दावा किया था। अब सुहानी ने खुद बताया है कि वो कैसे ताजमहल को गायब कर सकती हैं।

magician suhani shah reveal about her magic tricks said it also possible to make taj mahal disappear
X

सुहानी शाह और ताजमहल की फोटो

Suhani Shah: जादूगर सुहानी शाह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। राजस्थान में जन्मी सुहानी बचपन से ही स्टेज शो पर मैजिक दिखाती आ रही हैं। अक्सर उनके टैलेंट के बारे में बात होती रहती है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर खड़ी हुई बहस के बीच भी वो काफी ज्यादा चर्चा में आई थीं। सुहानी की खास बात है कि वो साफ बोल देती हैं कि जादू एक कला है, वह बस अपनी ऑर्ट को दिखाती हैं। सुहानी देश की सबसे पॉपुलर मैजिशियन होने के साथ ही पहली महिला जादूगर भी हैं। अक्सर उन्हें किसी ना किसी बात के चलते सोशल मीडिया पर चैलेंज भी किया जाता है। इस बार मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जादू टिप्स को लेकर कई बातें बताई हैं। इतना ही नहीं, तामजमहल को गायब करने को लेकर भी उन्होंने दावा किया है।

सुहानी शाह के यूट्यूब चैनल पर देखेंगे, तो उनकी 500 से ज्यादा मैजिक वीडियोज देखने को मिलेंगी। वह कभी स्कूल नहीं गईं, लेकिन उन्होंने सीखने के प्रोसेस को बंद नहीं किया। सुहानी के जादू से जुड़े किस्सों की चर्चा भी काफी ज्यादा चलती है। आप भी जानकर हैरान हो सकते हैं कि 13 साल की उम्र में सुहानी ने आंखों पर पट्टी बांधकर कार चलाई थी। इसके बाद उन्हें जुवेनाइल कोर्ट भी जाना पड़ा था। कहने का मतलब है कि वो अपने जादू से जुड़े किस्सों से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। सुहानी से इस बारे में पूछा गया कि वो किस तरह से देखती हैं खुद को पहली महिला जादूगर के तौर पर, तो उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा कि उनके परिवार वालों ने उन्हें कभी नहीं रोका कि वो लड़की है। इस वजह से जादू नहीं दिखा सकती है। उनका कहना है कि मैजिक दिखाने में पुरुष ज्यादा होते हैं, लेकिन मैंने खुद इस बारे में कभी नहीं सोचा कि मैं पहली महिला जादूगर हूं। मुझे खुद इसके बारे में एक इंटरव्यू के दौरान आभास हुआ था।

ताजमहल कर सकती हैं गायब

सुहानी शाह ने अपने जादू की ट्रिक को रिवील ना करने के बारे में बताते हुए कहा कि मैजिक की ट्रिक अगर रिवील कर दी जाए, तो सभी को पता चल जाएगा। यह उन लोगों के पेट पर लात मारने जैसा भी होगा, जो इसमें काम कर अपना घर चला रहे हैं। ताजमहल को गायब करने को लेकर सुहानी ने बताया कि बचपन में मैंने दावा किया था कि मैं इसे गायब कर दूंगी। फिर मैंने वो नहीं किया, क्योंकि वो टेक्नोलॉजी की वजह से आसानी से हो सकता है। ताजमहल को गायब करने के कई तरीके हैं। सुहानी ने कहा कि कपड़ा लगाकर अगर ताजमहल को गायब करेंगे, तो वहां पर मौजूद लोग बेवकुफ नहीं है। उन्हें नजर आ जाएगा कि कपड़े की मदद से इसे गायब किया जा रहा है।

अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर ताजमहल को गायब कैसे किया जा सकता है। सुहानी ने इस बारे में बताया कि इसे आउटडोर इल्यूजन कहा जाता है। जब आप वहां पर खड़े लोगों को अहसास करा दें कि आपके सामने जो इमारत है, वो नहीं है। सुहानी का कहना है कि दुनिया में ऐसा पहले हो भी चुका है। जब किसी जादूगर ने बड़ी इमारत को गायब कर दिया था। ताजमहल को गायब करने को लेकर सुहानी का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह जरूर इसे करने की कोशिश करेंगी।

और पढ़ें
Next Story