Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस मराठी फिल्म में नजर आएंगी धक-धक गर्ल, कहा दिल को छूलेगी फिल्म

माधुरी ने बहुत लंबे समय के बाद मराठी फिल्म में काम करने का फैसला किया।

इस मराठी फिल्म में नजर आएंगी धक-धक गर्ल, कहा दिल को छूलेगी फिल्म
X

हिंदी सिनेमा की धक धक गर्ल कही जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब मराठी फिल्मों में अभिनय की पारी का आगाज करने जा रही हैं।

करीब तीन दशकों तक हिन्दी फिल्मों में सक्रिय रहने वाली 50 वर्षीय अभिनेत्री माधुरी एक मराठी फिल्म में काम करने जा रही हैं। यह फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म होगी।

इसे भी पढ़ें: रुमानी रिश्तों को लेकर ये क्या बोल गईं दीपिका पादुकोण

एक इवेंट के दौरन माधुरी ने फिल्म के बारे में बताया कि यह हर घर की कहानी है जिसमें आशा की एक किरण है। यह ना केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देती है बल्कि सही मायने में जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।

माधुरी ने कहा कि ‘फिल्म चुनने का सबसे दिलचस्प कारण यह है कि यह हर किसी के दिल को छूने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवसकर करने जा रहे हैं।

तेजस ने देवश्री शिवदेकर के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा लिखी है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story