Loveyatri Review: पुरानी कहानी में नया टच है आयुष-वारिना की लव-स्टोरी, जानें फिल्मी सितारों का वर्डिक्ट
सलमान खान प्रोडक्शन के बैन तले बनी फिल्म ''लवयात्री'' कल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लवयात्रि से आयुष शर्मा और वारिना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

सलमान खान प्रोडक्शन के बैन तले बनी फिल्म 'लवयात्री' कल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लवयात्रि से आयुष शर्मा और वारिना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म के नाम पर विवाद हो रहा था।
बता दें कि एक समुदाय के लोगों ने सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज कर उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस कारण फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म का नाम पहले 'लवरात्रि' था जिसे बदल कर 'लवयात्रि' रखा गया।
फिल्म की कहानी
फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह दो व्यक्तियों की कहानी है। यह गुजरात के सुश्रुत और मिशेल की कहानी है। पर्व है नवरात्रि का। सुश्रुत को नवरात्रि के मौके पर विदेशी लड़की सुश्रुत से प्यार हो जाता है। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पढ़ जाते हैं।
आयुष शर्मा सुश्रुत के किरदार में नज़र आएंगे। जबकि वारिना हुसैन मिशेल की भूमिका निभाएंगी। ट्रेलर और सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री साफ नज़र आ रही हैं। फिल्म की शुरुआत नवरात्रि से ही होती है। फिल्म में लोगों को दोनों की केमेस्ट्री के साथ डांडिया का भी माहौल देखने को मिलेगा।
फिल्म ट्रेड पंडितों ने फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म नवरात्रि पर बेस्ड है जिसका विरोध किया गया था। जिसके लिए सलमान खान प्रोडक्शन ने फिल्म का नाम बदल दिया।
A breezy delightful and full of pyaar wala love story that makes you want to dance garba style in abandon! #LoveYatri introduces two wonderful debutants @aaysharma and #warina! Both confident and so assured! Aayush is such a bundle of energy !!!! And what a dancer! Watch it!!!!!
— Karan Johar (@karanjohar) October 3, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App