Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस बॉलीवुड सिंगर के गाने पर रो पड़े देश के प्रधानमंत्री

इस गाए को सुन कर सब लोग भाव-विभोर हो गये थे।

इस बॉलीवुड सिंगर के गाने पर रो पड़े देश के प्रधानमंत्री
X

भारत की स्वर कोकिला और अपनी आवाज के साथ राष्ट्रभक्ति के लिए भी विश्व प्रसिद्ध स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का आज जन्मदिन है।

भारत खुशनसीब देश है कि उसके पास संगीत की देवी लता मंगेसकर हैं। लता जी के बारें में यूं तो बहुत सी बातें है जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है लेकिन कुछ ऐसा भी है जो सुनकर आंखे भर आती हैं।

लता मंगेशकर का जन्म मराठी बोलने वाले गोमंतक मराठा परिवार में, मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल गायक और थिएटर एक्टर थे।

Image result for lata mangeshkar

लता जी ये जुड़ा एक वाक्या हमेशा भारतीयों को याद रहेगा। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी उपस्थित थे।

इस समारोह में लता जी के द्वारा गाए गये गीत "ऐ मेरे वतन के लोगों" को सुन कर सब लोग भाव-विभोर हो गये थे। पं नेहरू की आँखें भी भर आईं थीं।

Related image

वहीं अब लता मंगेशकर बॉलीवुड में कम ही गाने गाती हैं। उनका फिल्मी गाना आखिरी बार साल 2015 में आया था। 1942 से लेकर 2015 तक लता दी ने इंडस्ट्री को 73 साल दिए।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अपने पूरे करियर में लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं मे 25000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story