Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लाडो 2 की मर्दानी मेघना मलिक ने महिलाओं के लिए कही ये बड़ी बात

मेघना ‘लाडो'' के पहले सत्र ‘ना आना इस देस लाडो'' में नजर आई थीं।

लाडो 2 की मर्दानी  मेघना मलिक ने महिलाओं के लिए कही ये बड़ी बात
X

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री मेघना मलिक ने ‘लाडो वीरपुर की मर्दानी' के दूसरे सीजन में ‘अम्माजी' के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी की है और उनका कहना है कि इस बार टीम एक प्रगतिशील कहानी कहने का प्रयास कर रही है।

मेघना ‘लाडो' के पहले सीजन ‘ना आना इस देस लाडो' में नजर आई थीं, जिसका कलर्स चैनल पर 2009 में प्रीमियर हुआ था। यह धारावाहिक 2012 में समापन तक दर्शकों का पसंदीदा रहा था।

इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी और अरबाज खान का हॉट वीडियो हुआ वायरल, 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

अब इसके निर्माता इसके दूसरे सीजन ‘लाडो वीरपुर की मर्दानी' के साथ वापस आए हैं। मेघना ने बताया कि पहले वाली अम्माजी महिलाओं के खिलाफ थी, अब ऐसा नहीं है। वह ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का दृष्टिकोण साझा करती हैं।

मेघना ने कहा कि वह समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज हैं। जिन्हें न्याय नहीं मिलता है ऐसे लोगों को वह राह दिखाती हैं। यह किरदार अधिक ऊर्जा और अनुभव के साथ आ रहा है। अम्माजी के व्यक्तित्व में एक ताजगी और कार्यक्रम में नया कथानक मिलेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story