Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

केआरके ने किया ऐलान बनाएंगे सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक

केआरके अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते है। उन्होंने सुशांत की बायोपिक बनाने का फैसला किया है।

केआरके ने किया ऐलान बनाएंगे सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक
X

सुशांत की मौत ने सबको अचंभित कर दिया है। सब बस ये जानना चाहते है की उन्होंने ऐसा क्यों किया। पुलिस यही खोजने में लगी है की आखिर उनकी मौत की पहेली है क्या। इसी लिस्ट में एक नाम है केआरके का जो यही जानने के लिए कुछ करना चाहते है।

जी हां अपने बेबाक बयानों के लिए फेमस कमाल राशिद खान यानि की केआरके एक बार फिर से सुर्खियों में है। उन्होंने सुशांत की बायोपिक बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा "मैं सभी दोषियों को बेनकाब करने के लिए सुशांत सिंह की बायोपिक बनाने का वादा करता हूं। मुझे बॉलीवुड के लोगों से नफरत है!"

अभी कुछ दिन पहले 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वे सिर्फ 34 साल के थे। उन्होंने काई पो चे, एमएस धोनी और छिछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

और पढ़ें
Next Story