HBD : टाइगर और सुशांत नहीं ये एक्टर है कृति सेनन का पहला क्रश, जानें कई और लाइफ सीक्रेट्स
अपनी बोल्ड और सेक्सी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन का आज 28वां जन्मदिन है। कृति सेनन ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है।

अपनी बोल्ड और सेक्सी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन का आज 28 वां जन्मदिन है। कृति सेनन ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है।
कृति ने इलेक्ट्रानिक्स इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेट हैं। कृति सेनन ने बड़े ही कम समय में बॉलीवुड जगत में एक लोकप्रियता हासिल कर ली है।
इसे भी पढ़ेः बीच सड़क पर इस अभिनेता को लेकर भिड़ीं श्रद्धा कपूर और कृति सेनन, वजह जान चौंक जाएंगे
कृति अभिनेत्री के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं। वह कई कंपनियों जैसे क्लोज-अप, सैमसंग आदि में काम कर चुकी हैं। कृति ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। लोगों से फिल्म को अच्चा रिस्पांस मिला। इसी फिल्म के लिए कृति सेनन को बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी मिला था।
इसी के साथ हिंदी सिनेमा में कृति सेनन की जबरदस्त अदाकारी का पहिया चल पड़ा। हीरोपंती के बाद कृति सेनन ने कई फिल्मों 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी' आदि में काम किया है। उनकी अगामी फिल्म 'कलंक', 'हाउसफुल 4' हैं।
कृति सेनन ने खुद खुलासा किया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। साथ ही कहा कि वह सलमान खान को अपना पहला क्रश मानती हैं। वह स्कूल के दिनों से ही सलमान की फैन हैं।
इसे भी पढ़ेः बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के किरदार को लेकर बोली भूमि पेडनेकर, कहा- देविका रानी आज की बॉलीवुड की जरूरत हैं
कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कृति अपनी पल-पल की अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वह बहुत फिट रहती हैं। इसके साथ ही वह खाली समय में खाना, किताबें पढ़ना और मेडिटेशन करना पसंद करती हैं।
हाल ही में कृति सेनन की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग अफेयर की खबरें सामने आई थी। लेकिन जल्द ही उनका ब्रेक-अप हो गया। कहा गया कि दोनों अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App