Khatron ke khiladi 9 : खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विजेता बने पुनीत पाठक, जानें ग्रैंड फिनाले की पूरी डिटेल
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 रविवार (10 मार्च) को अपने अंजाम पर पहुंच गया और सीजन 9 के विजेता पुनीत पाठक बन गए। सीजन 9 का फाइनल मुकाबला पुनीत पाठक, रिधिमा पंडित और आदित्य नारायण के बीच हुआ था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 March 2019 11:05 AM GMT Last Updated On: 11 March 2019 11:05 AM GMT
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 रविवार (10 मार्च) को अपने अंजाम पर पहुंच गया और सीजन 9 के विजेता पुनीत पाठक बन गए। सीजन 9 का फाइनल मुकाबला पुनीत पाठक, रिधिमा पंडित और आदित्य नारायण के बीच हुआ था। जबरदस्त स्टंट के बाद जब तीनों कंटेस्टेंट के टाइम को परखा गया तो रिधिमा मुकाबले से बाहर हो गयी और आदित्य नारायण दूसरे नंबर पर रहे। सीजन 9 के विजेता विजेता बनने पर पुनीत को 20 लाख रुपये और मारुती कंपनी की कार 'स्विफ्ट' गिफ्ट में मिली है।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले इस बार कुछ अलग रखा गया था। कलर्स के नए शो 'राइजिंग स्टार' की ओपनिंग शो के बीच के विनर का नाम घोषित किया गया। ग्रैंड फिनाले मैं इस बार खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने भी शिरकत की और दूसरे प्रतियोगिओं के साथ ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी का साथ दिया। बता दें कि अक्षय कुमार ने खतरों के खिलाड़ी शो के शुरुआत के 2 सीजन 2008, 2009 होस्ट किए थे।
जबसे खतरों के खिलाड़ी का सीजन 9 शुरू हुआ पुनीत पाठक का प्रदर्शन शो में सबसे बढ़िया रहा। पुनीत इकलोते ऐसे प्रतियोगी थे। जिन्हें सबसे कम बार 'फियर फंदा' मिला। पुनीत ने कई बार शो में दूसरे प्रतिभागियों के लिए स्टंट परफॉर्म किए और उन्हें जीत दिलाई। शो के जज रोहित शेट्टी भी पुनीत पाठक से काफी खुश रहे और उन्होंने कई मुश्किल स्टंट के दौरान पुनीत को हौसला दिया। पुनीत इससे पहले डांस शो' झलक दिखलाजा' और फिल्म 'ABCD' में नजर आ चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में टीवी और फिल्म जगत की हस्तियों ने भाग लिया था जिनमें पुनीत पाठक, आदित्य नारायण, रिधिमा पंडित, भरती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बिचिया, शमिता शेट्टी, अली गोनी, जैस्मिन भसीन, विकास गुप्ता, जैन इमाम, एस श्रीसंथ और अविका गौर थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story