Video: KBC के प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने किया मजेदार रैप
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोनी टीवी पर शुरु होने जा रहे केबीसी के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को अनोखे अंदाज में बताया। दरअसल, सोनी टीवी ने ट्विट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें अमिताभ रैप करते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोनी टीवी पर शुरु होने जा रहे केबीसी के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को अनोखे अंदाज में बताया। दरअसल, सोनी टीवी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें अमिताभ रैप करते हुए नजर आ रहे हैं।
Har Jawaab Poora karega ek adhoora khwaab. #KBC ke registrations shuru honge 6 June raat 8:30 baje se sirf Sony par @SrBachchan @niteshtiwari22 pic.twitter.com/D2VoitSvAs
— Sony TV (@SonyTV) May 29, 2018
वीडियो में बिग-बी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं 'हर जवाब पूरा करेगा एक अधूरा ख्वाब'। आपको बता दें कि केबीसी के रजिस्ट्रेशन अगले महिने 6 जून से शुरु होने जा रहे हैं।
केबीसी में हिस्सा लेने के लिए आपको बिग बी द्रारा पूछे गए हर सवालों का सही जवाब देना होगा। बिग बी हर रात को करीब 8:30 बजे एक सवाल पूछेंगे। जिसका आपको सही जवाब देना होगा।
- जवाब देने के लिए आपको सबसे पहले केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सबसे पहले आपको कौन बनेगा करोड़पति की आधिकारिक वेबसाइट kbc.sonyliv.com पर जाना होगा।
- इसके बाद केबीसी रजिस्ट्रेशन 2018 के आफिशियल लिंक को सर्च करें और फिर ओपन बटन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने दिखाई देगा।
- इस फॉर्म को ध्यान से भरें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आप अपनी स्क्रीन पर एक संदेश देखेंगे कि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है।
आपको बता दें कि यह कौन बनेगा करोड़पति का यह 10वां सीजन होगा। जिसका दर्शकों के बीच बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App